फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Lalit Modi Suggests January Start for IPL, Proposes October-April Window

'मार्च-मई के बजाय जनवरी में शुरू हो आईपीएल': ललित मोदी ने सुझाई नई विंडो, मैचों की संख्या बढ़ाने पर दिया जोर

Mon, 02 Nov 2026 05:42 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 02 Nov 2026 05:42 PM IST
सार
Register For Event

आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी ने टूर्नामेंट का आयोजन मार्च-मई के बजाय अक्तूबर से अप्रैल के बीच कराने का सुझाव दिया है। उन्होंने जनवरी से आईपीएल शुरू करने और मैचों की संख्या 74 से बढ़ाकर 94 करने की वकालत की। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट कैलेंडर में बदलाव करने की जरूरत होगी। मोदी ने आईसीसी चेयरमैन जय शाह से दूसरे क्रिकेट बोर्डों के साथ सहमति बनाने में मदद करने की अपील भी की।

विज्ञापन
Lalit Modi Suggests January Start for IPL, Proposes October-April Window
ललित मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने टूर्नामेंट के आयोजन की मौजूदा समयसीमा में बदलाव करने की वकालत की है। उन्होंने आईपीएल के लिए मार्च से मई के बजाय अक्तूबर से अप्रैल के बीच का समय तय करने का सुझाव दिया है। ललित मोदी के मुताबिक, टूर्नामेंट की शुरुआत जनवरी से की जा सकती है और टीमों की संख्या के हिसाब से मैचों की संख्या बढ़ाकर 94 की जा सकती है।
विज्ञापन
Trending Videos

फुटबॉल लीग का दिया उदाहरण
ललित मोदी ने फुटबॉल लीग का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह फुटबॉल प्रतियोगिताएं कई महीनों तक चलती हैं, उसी तरह आईपीएल के आयोजन के लिए भी लंबी अवधि तय की जा सकती है। उन्होंने आईसीसी चेयरमैन जय शाह से भी इस दिशा में पहल करने और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के कैलेंडर को व्यवस्थित करने में मदद करने की अपील की। मोदी ने कहा कि जब 2008 में आईपीएल की शुरुआत हुई थी, तब अप्रैल-मई का समय ही उपलब्ध था। उस समय कई तरह की चुनौतियां और विरोध भी थे, लेकिन उन्होंने ऐसे समय में टूर्नामेंट शुरू किया, जब इसे लेकर काफी संदेह जताया जा रहा था।

क्रिकबज के अनुसार मोदी ने कहा, 'आज आईपीएल को देखकर उस समय की परिस्थितियों का आकलन नहीं किया जा सकता, जब मैंने इसकी शुरुआत की थी। उस समय अप्रैल-मई का समय उपलब्ध था। इसका मतलब यह नहीं था कि भारतीय क्रिकेट के लिए हमेशा यही सबसे उपयुक्त समय रहेगा। हमने आठ टीमों और 59 मैचों के साथ शुरुआत की थी। बाद में बीसीसीआई ने टीमों की संख्या बढ़ाकर 10 कर दी।' उन्होंने आगे कहा कि 10 टीमों के बीच पूरी होम और अवे लीग कराने के लिए 90 लीग मैच और चार प्लेऑफ मुकाबले जरूरी होंगे। इस तरह कुल मैचों की संख्या 94 हो जाएगी, जो शुरुआती प्रारूप से 35 मैच अधिक है। यानी मैचों की संख्या में करीब 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Lalit Modi Suggests January Start for IPL, Proposes October-April Window
रोहित शर्मा-विराट कोहली - फोटो : ANI
मैचों की संख्या बढ़ाने के साथ खिलाड़ियों के आराम पर भी जोर
ललित मोदी ने कहा कि मैचों की संख्या बढ़ने के साथ खिलाड़ियों, दर्शकों और टूर्नामेंट से जुड़े अन्य लोगों पर दबाव बढ़ना स्वाभाविक है। ऐसे में आईपीएल के आयोजन का समय और मैचों का कार्यक्रम इस तरह तय होना चाहिए, जिससे सभी को बेहतर अनुभव मिल सके।

उन्होंने कहा कि परिवारों के लिए छुट्टियों का समय आईपीएल देखने के लिहाज से सुविधाजनक जरूर रहा है, लेकिन दर्शक सिर्फ दो महीने तक ही क्रिकेट देखने में रुचि नहीं रखते। वे अपनी पसंदीदा टीमों और खिलाड़ियों को पूरे सीजन में खेलते देखना चाहते हैं। इसलिए सप्ताहांत के मुकाबलों, बेहतर समय और स्टेडियम में आरामदायक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर कार्यक्रम तैयार किया जाना चाहिए। साथ ही स्कूलों की छुट्टियों का भी ध्यान रखना जरूरी है।
विज्ञापन

Lalit Modi Suggests January Start for IPL, Proposes October-April Window
हार्दिक पांड्या - फोटो : ANI
जनवरी से आईपीएल शुरू करने के लिए बदलना होगा क्रिकेट कैलेंडर
  • मोदी ने स्वीकार किया कि जनवरी में आईपीएल शुरू करने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और भारत के घरेलू क्रिकेट कार्यक्रम में बड़े बदलाव करने होंगे। इससे टेस्ट क्रिकेट के कार्यक्रम और घरेलू टूर्नामेंटों का कैलेंडर भी प्रभावित हो सकता है।
  • उन्होंने कहा, 'इसके लिए बदलाव करने होंगे और इसी वजह से इस मुद्दे पर नए फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (एफटीपी) के तहत चर्चा होनी चाहिए। मेरा सुझाव है कि अक्टूबर से अप्रैल के अंत तक के बीच आईपीएल के लिए सबसे उपयुक्त समय तलाशा जाए। जनवरी इसकी शुरुआत के लिए एक ठोस प्रस्ताव है। मैं यह नहीं कह रहा कि सात महीने तक लगातार सिर्फ आईपीएल ही खेला जाए।'
  • उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए अलग समय निर्धारित करना होगा। घरेलू क्रिकेट का कार्यक्रम भी व्यवस्थित होना चाहिए। खिलाड़ियों को तैयारी और आराम के लिए पर्याप्त समय मिलना चाहिए। हालांकि, कैलेंडर में बदलाव की चुनौती को किसी भी नए प्रस्ताव को खारिज करने का आधार नहीं बनाया जाना चाहिए।

आईपीएल को बीसीसीआई की व्यावसायिक ताकत बताया
  • ललित मोदी ने आईपीएल की आर्थिक अहमियत पर भी बात की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में द्विपक्षीय सीरीज और आईसीसी टूर्नामेंटों के मीडिया राइट्स से होने वाली कमाई पर दबाव पड़ सकता है। ऐसे में आईपीएल बीसीसीआई के लिए भविष्य में विकास का प्रमुख आर्थिक आधार बना रहेगा।
  • उन्होंने कहा कि आईपीएल की तारीखों में बदलाव का मतलब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को खत्म करना या उसके मीडिया राइट्स को आईपीएल के साथ जोड़ना नहीं है। इसके बजाय पूरे साल के क्रिकेट कैलेंडर का नए सिरे से आकलन किया जाना चाहिए। इसमें आईपीएल से होने वाली अतिरिक्त कमाई, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर पड़ने वाले प्रभाव और दूसरे क्रिकेट बोर्डों के साथ जरूरी व्यवस्थाओं को ध्यान में रखना होगा।
  • मोदी के मुताबिक, आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से होने वाली कमाई के अलग-अलग स्रोत बने रहना उपयोगी है, लेकिन इन दोनों के बदलते आर्थिक हालात के बावजूद क्रिकेट कैलेंडर को पहले की तरह बनाए रखना सही व्यावसायिक रणनीति नहीं होगी।

गर्मी और उमस से खिलाड़ियों को होने वाली परेशानी का भी किया जिक्र
मोदी ने आईपीएल के मौजूदा आयोजन समय के दौरान पड़ने वाली गर्मी और उमस को भी एक बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट के अंतिम चरण में खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों और आयोजन से जुड़े लोगों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने अक्तूबर से अप्रैल के बीच टूर्नामेंट कराने का सुझाव देते हुए कहा कि तारीखों और मेजबान शहरों का चयन सोच-समझकर किया जाना चाहिए। भारत के अलग-अलग हिस्सों में मौसम की परिस्थितियां अलग होती हैं और अप्रैल में भी कई जगह काफी गर्मी पड़ती है। इसलिए आयोजन की योजना बनाते समय मैदान पर मौजूद सभी लोगों के अनुभव को ध्यान में रखना जरूरी है।

94 मैचों के प्रारूप से हर टीम को मिलेंगे 18 लीग मुकाबले
फिलहाल आईपीएल में 74 मैच खेले जाते हैं। ललित मोदी इसे बढ़ाकर 94 मैच करने के पक्ष में हैं। उनके प्रस्ताव के मुताबिक, 10 टीमों के बीच पूरी होम और अवे लीग होनी चाहिए। इसमें प्रत्येक टीम अपने हर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ एक मुकाबला अपने घरेलू मैदान पर और एक मुकाबला विपक्षी टीम के मैदान पर खेलेगी। इस तरह प्रत्येक टीम को नौ घरेलू और नौ विदेशी मुकाबले खेलने का मौका मिलेगा। इसके बाद चार प्लेऑफ मैच होंगे। मोदी का मानना है कि इससे प्रशंसकों को अपने शहर में हर टीम को खेलते देखने का अवसर मिलेगा।

हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि मैचों की संख्या बढ़ने से खिलाड़ियों और दर्शकों में थकान की समस्या हो सकती है। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट को लंबी अवधि में फैलाने का उद्देश्य लगातार क्रिकेट परोसना नहीं, बल्कि मुकाबलों के बीच पर्याप्त अंतराल रखना और दर्शकों के लिए एक बेहतर साप्ताहिक कार्यक्रम तैयार करना होना चाहिए।

Lalit Modi Suggests January Start for IPL, Proposes October-April Window
जय शाह और टावेंगवा मुखुहलानी - फोटो : ICC
जय शाह से दूसरे क्रिकेट बोर्डों के साथ सहमति बनाने की अपील
  • ललित मोदी ने आईसीसी चेयरमैन जय शाह से इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाने में मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई आईपीएल के आयोजन को लेकर प्रस्ताव तैयार कर सकता है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहमति बनाने के लिए ऐसे नेतृत्व की जरूरत होगी, जो भारत की व्यावसायिक अहमियत के साथ दूसरे क्रिकेट बोर्डों के हितों को भी समझता हो।
  • मोदी ने कहा कि जय शाह के पास इस दिशा में अहम भूमिका निभाने का अनुभव है। उन्हें दूसरे क्रिकेट बोर्डों के साथ बातचीत कर ऐसा रास्ता निकालना चाहिए, जिससे आईपीएल मजबूत हो और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को भी निश्चितता मिल सके।
  • उन्होंने यह भी कहा कि विदेशी खिलाड़ियों को तैयार करने वाले देशों के हितों का ध्यान रखना जरूरी है। खिलाड़ियों की उपलब्धता, दूसरे बोर्डों के साथ समझौते और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को सुरक्षित रखते हुए समाधान तलाशना होगा।
  • मोदी ने कहा कि 2008 में जिन परिस्थितियों में आईपीएल की शुरुआत की गई थी, वे आज बदल चुकी हैं। इसलिए अब टूर्नामेंट के अगले चरण की योजना भी मौजूदा जरूरतों और परिस्थितियों को ध्यान में रखकर बनाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed