फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Ishan Kishan to Abhishek Sharma: 7 Batters with the Most T20 Runs in 2026

ईशान किशन ने सबको पछाड़ा: अभिषेक शर्मा का स्ट्राइक रेट 200 पार; 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज

Tue, 20 Oct 2026 06:19 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 20 Oct 2026 06:19 AM IST
सार
Register For Event

ईशान किशन 2026 में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 1760 रन के साथ शीर्ष पर हैं। मिचेल मार्श और जोस बटलर क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। अभिषेक शर्मा 1519 रन और 202.8 के स्ट्राइक रेट के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

विज्ञापन
Ishan Kishan to Abhishek Sharma: 7 Batters with the Most T20 Runs in 2026
इन बल्लेबाजों का जलवा - फोटो : ANI

विस्तार

टी20 क्रिकेट में साल 2026 बल्लेबाजों के लिए रनों की बरसात वाला साबित हो रहा है। भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन इस साल अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर हैं। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श, इंग्लैंड के जोस बटलर और भारत के अभिषेक शर्मा भी इस सूची में शामिल हैं। आइए तस्वीरों में जानते हैं उन सात बल्लेबाजों के बारे में, जिन्होंने 2026 में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

Ishan Kishan to Abhishek Sharma: 7 Batters with the Most T20 Runs in 2026
ईशान किशन - फोटो : ANI

1. ईशान किशन

रन: 1760 | मैच: 49 | स्ट्राइक रेट: 175.47 | शतक: 1 | अर्धशतक: 13

भारत और सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ईशान किशन इस सूची में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 2026 में अब तक 49 टी20 मुकाबलों में 1760 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 13 अर्धशतक निकले हैं। उनका स्ट्राइक रेट 175.47 रहा है। ईशान की नजर अब न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी सप्ताह शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में साल के 2000 टी20 रन पूरे करने पर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ishan Kishan to Abhishek Sharma: 7 Batters with the Most T20 Runs in 2026
मिचेल मार्श - फोटो : ICC

2. मिचेल मार्श

रन: 1544 | मैच: 37 | स्ट्राइक रेट: 159.5 | शतक: 2 | अर्धशतक: 11

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी मिचेल मार्श इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 2026 में 37 टी20 मुकाबलों में 1544 रन बनाए हैं। इस दौरान मार्श ने दो शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 159.5 रहा है।

विज्ञापन

Ishan Kishan to Abhishek Sharma: 7 Batters with the Most T20 Runs in 2026
जोस बटलर - फोटो : IANS

3. जोस बटलर

रन: 1523 | मैच: 53 | स्ट्राइक रेट: 158.97 | शतक: 1 | अर्धशतक: 11

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज और गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी जोस बटलर सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने इस साल 53 टी20 मैचों में 1523 रन बनाए हैं। बटलर के नाम एक शतक और 11 अर्धशतक हैं, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 158.97 रहा है।

Ishan Kishan to Abhishek Sharma: 7 Batters with the Most T20 Runs in 2026
टिम साइफर्ट - फोटो : IANS

4. टिम साइफर्ट

रन: 1522 | मैच: 48 | स्ट्राइक रेट: 156.26 | शतक: 2 | अर्धशतक: 14

न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम साइफर्ट इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स के इस खिलाड़ी ने 2026 में 48 टी20 मुकाबलों में 1522 रन बनाए हैं। साइफर्ट ने दो शतक और 14 अर्धशतक लगाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 156.26 रहा है।

Ishan Kishan to Abhishek Sharma: 7 Batters with the Most T20 Runs in 2026
अभिषेक शर्मा - फोटो : IANS

5. अभिषेक शर्मा

रन: 1519 | मैच: 49 | स्ट्राइक रेट: 202.8 | शतक: 2 | अर्धशतक: 12

भारतीय सलामी बल्लेबाज और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी अभिषेक शर्मा इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने 49 टी20 मुकाबलों में 1519 रन बनाए हैं। उनके नाम दो शतक और 12 अर्धशतक हैं। अभिषेक का स्ट्राइक रेट 202.8 है, जो इस सूची में शामिल बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा है।

Ishan Kishan to Abhishek Sharma: 7 Batters with the Most T20 Runs in 2026
प्रिटोरियस - फोटो : PTI

6. लुआन-ड्रे प्रिटोरियस

रन: 1519 | मैच: 41 | स्ट्राइक रेट: 169.9 | शतक: 3 | अर्धशतक: 11

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज लुआन-ड्रे प्रिटोरियस भी 1519 रन के साथ सूची में शामिल हैं। राजस्थान रॉयल्स के इस बल्लेबाज ने 2026 में 41 टी20 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने तीन शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 169.9 रहा है।

Ishan Kishan to Abhishek Sharma: 7 Batters with the Most T20 Runs in 2026
फिन एलन - फोटो : PTI

7. फिन एलन

रन: 1496 | मैच: 53 | स्ट्राइक रेट: 180.6 | शतक: 3 | अर्धशतक: 6

न्यूजीलैंड और कोलकाता नाइटराइडर्स के बल्लेबाज फिन एलन इस सूची में सातवें स्थान पर हैं। उन्होंने 2026 में 53 टी20 मुकाबलों में 1496 रन बनाए हैं। एलन ने तीन शतक और छह अर्धशतक लगाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 180.6 रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed