{"_id":"6ac1f2ecacd36b345d0ccf2d","slug":"shubman-gill-wants-india-to-play-with-likely-2027-world-cup-combination-from-next-odi-series-2026-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विश्वकप के लिए अब नहीं होगा प्रयोग?: गिल ने बताया- अगली सीरीज से क्या बदलेगा, किन खिलाड़ियों के साथ उतरेगी टीम","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
विश्वकप के लिए अब नहीं होगा प्रयोग?: गिल ने बताया- अगली सीरीज से क्या बदलेगा, किन खिलाड़ियों के साथ उतरेगी टीम
Sun, 04 Oct 2026 12:02 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:02 PM IST
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-1 से जीत के बावजूद भारतीय कप्तान शुभमन गिल गेंदबाजी संयोजन और क्षेत्ररक्षण को लेकर चिंतित हैं। गिल चाहते हैं कि अगली वनडे सीरीज से 2027 विश्व कप के संभावित खिलाड़ियों को लगातार मौके मिलें, ताकि टीम सही संयोजन के साथ तैयारी कर सके।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : ANI
विस्तार
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज भारत ने 2-1 से अपने नाम की, लेकिन कप्तान शुभमन गिल के लिए यह सीरीज सिर्फ जीत तक सीमित नहीं रही। टीम को लगातार चोटों और व्यस्त कार्यक्रम के कारण अपनी पूरी ताकत वाली प्लेइंग-11 उतारने का मौका नहीं मिला। एशियाई खेलों में हिस्सा लेने के कारण जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल जैसे नियमित खिलाड़ी टीम के साथ नहीं थे।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : ANI
इसका असर भारतीय गेंदबाजी पर भी दिखा। दूसरे वनडे के दौरान तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी चोटिल होकर इस सूची में शामिल हो गए। गिल का मानना है कि 2027 वनडे विश्व कप को देखते हुए अब प्रयोग करने के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है। उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो प्रयोग करने के लिए ज्यादा समय नहीं है। उम्मीद है कि हम जिस संयोजन के साथ खेलना चाहते हैं वे सभी खिलाड़ी अगली श्रृंखला से टीम में होंगे और हम विश्व कप में जिस संयोजन के साथ खेलना चाहते हैं उसी के साथ खेलना शुरू करना चाहते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसिद्ध, गुरनूर
- फोटो : ANI
अगली सीरीज से संभावित विश्व कप टीम पर फोकस
भारत के सामने 2027 विश्व कप से पहले सीमित संख्या में ही वनडे मुकाबले हैं। ऐसे में गिल चाहते हैं कि जिन खिलाड़ियों के विश्व कप टीम में होने की संभावना है, उन्हें लगातार साथ खेलने का मौका मिले। कप्तान ने माना कि मुख्य गेंदबाजों की गैरमौजूदगी टीम के लिए दुर्भाग्यपूर्ण रही। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि इससे नए खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने का मौका मिला। गिल ने कहा, 'चोटों और अन्य मुकाबलों के आसपास व्यस्त कार्यक्रम के कारण यह थोड़ा दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि हम उस गेंदबाजी क्रम के साथ नहीं खेल पाए जिसके साथ हम खेलना चाहते थे।' उन्होंने आगे कहा कि पूरी ताकत वाली गेंदबाजी उपलब्ध होती तो कुछ नए खिलाड़ियों को मौका नहीं मिलता। ऐसे में मौजूदा स्थिति उनके लिए अपनी क्षमता दिखाने का अवसर भी बनी।

पावरप्ले में विकेट नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीनों वनडे में भारतीय गेंदबाज शुरुआती पावरप्ले के दौरान नियमित रूप से विकेट हासिल नहीं कर सके। तीसरे वनडे में भी इसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा। वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने नाबाद 162 रन की शानदार पारी खेली और 352 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। भारतीय टीम के लिए यह हार इसलिए भी निराशाजनक रही क्योंकि बल्लेबाजों ने बड़ा स्कोर खड़ा किया था। लेकिन गेंदबाजी में शुरुआती सफलता नहीं मिलने से वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को लक्ष्य का पीछा करने का भरोसा मिला।
सात कैच छूटे, गिल ने माना फील्डिंग चिंता का विषय
भारतीय कप्तान ने पूरी सीरीज में टीम के फील्डिंग को भी उम्मीदों के मुताबिक नहीं माना। तीसरे वनडे में भारत ने तीन से चार कैच छोड़े। गिल ने कहा, 'मुझे लगता है कि हमने आज करीब तीन या चार कैच छोड़े और मुझे नहीं लगता कि शाई होप का कैच छूटा था। फिर भी तीन-चार कैच छोड़ने से टीम की लय टूटती है।' उन्होंने आगे कहा कि पूरी सीरीज में भारत ने करीब सात कैच छोड़े। गिल के मुताबिक विश्व कप की तैयारी के दौरान क्षेत्ररक्षण ऐसा क्षेत्र है जहां टीम को निश्चित रूप से सुधार करना होगा।

आकिब नबी और अंशुल कंबोज को भी मिलेगा समय
तेज गेंदबाज आकिब नबी और अंशुल कंबोज ने इस सीरीज में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। हालांकि, दोनों गेंदबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। गिल ने दोनों का बचाव करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आते ही प्रभाव छोड़ना आसान नहीं होता। कई खिलाड़ियों को परिस्थितियों और स्तर के अनुसार ढलने के लिए समय चाहिए। उन्होंने कहा, 'बहुत कम खिलाड़ी ऐसे होते हैं जो टीम में आते ही प्रदर्शन करना शुरू कर देते हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि वे अपनी गलतियों और मिले मौकों से सीखेंगे।'
जडेजा को बाहर करना टीम संयोजन का हिस्सा
तीसरे वनडे में ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी को रवींद्र जडेजा की जगह टीम में शामिल किया गया। हालांकि गिल ने साफ किया कि जडेजा को बाहर करना किसी खिलाड़ी को प्राथमिकता देने का फैसला नहीं था, बल्कि टीम संयोजन से जुड़ी मजबूरी थी। उन्होंने कहा कि आगे चयनकर्ताओं के साथ चर्चा की जाएगी और विश्व कप को ध्यान में रखते हुए परिस्थितियों के मुताबिक वही खिलाड़ी चुना जाएगा जो टीम को अपने कौशल से ज्यादा योगदान दे सके। गिल के बयान से साफ है कि अब भारत का फोकस सिर्फ वनडे सीरीज जीतने पर नहीं, बल्कि 2027 विश्व कप के लिए सही संयोजन तैयार करने पर है। चोटों और व्यस्त कार्यक्रम ने अब तक इसमें बाधा डाली है, लेकिन कप्तान चाहते हैं कि अगली सीरीज से संभावित विश्व कप टीम को लगातार साथ खेलने का मौका मिले।