{"_id":"6a93db7ecdfb62d493065938","slug":"trinbago-knight-riders-retire-dwayne-bravo-s-no-47-jersey-in-historic-cpl-honour-2026-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्रावो की जर्सी नंबर 47 अब कोई नहीं पहन सकेगा: त्रिनबागो नाइटराइडर्स ने क्यों लिया बड़ा फैसला? जानें वजह","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
ब्रावो की जर्सी नंबर 47 अब कोई नहीं पहन सकेगा: त्रिनबागो नाइटराइडर्स ने क्यों लिया बड़ा फैसला? जानें वजह
Sun, 30 Aug 2026 12:58 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:58 PM IST
त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो की जर्सी नंबर 47 को रिटायर कर दिया है। टीम और कैरेबियन प्रीमियर लीग में उनके असाधारण योगदान के सम्मान में यह फैसला लिया गया। ब्रावो CPL इतिहास में यह सम्मान पाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। उन्होंने खिलाड़ी के तौर पर पांच CPL खिताब जीते हैं।
विज्ञापन
ब्रावो की जर्सी रिटायर
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैरेबियन क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो को त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने ऐसा सम्मान दिया है, जो कैरेबियन प्रीमियर लीग के इतिहास में इससे पहले किसी खिलाड़ी को नहीं मिला। फ्रेंचाइजी ने ब्रावो की मशहूर नंबर 47 जर्सी को हमेशा के लिए रिटायर करने का फैसला किया है। टीम ने यह कदम ब्रावो के फ्रेंचाइजी, सीपीएल और त्रिनिदाद एवं टोबैगो क्रिकेट में असाधारण योगदान के सम्मान में उठाया।
विज्ञापन
सीपीएल में पहली बार किसी खिलाड़ी की जर्सी रिटायर
जमैका किंग्समेन के खिलाफ मुकाबले से पहले आयोजित समारोह में नाइट राइडर्स ग्रुप के सीईओ वेंकी मैसूर ने इस फैसले की घोषणा की। इसके साथ ही ब्रावो सीपीएल इतिहास में जर्सी रिटायर होने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। मैसूर ने कहा, 'नाइट राइडर्स और सीपीएल में ड्वेन ब्रावो के योगदान को मापना असंभव है। नंबर 47 को रिटायर करना यह सुनिश्चित करने का हमारा तरीका है कि उनकी विरासत हमेशा इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनी रहे। सीपीएल इतिहास में यह सम्मान पाने वाला उनसे बेहतर खिलाड़ी कोई और नहीं हो सकता।'

पांच बार बने सीपीएल चैंपियन
ब्रावो का सीपीएल करियर खिताबों से भरा रहा है। उन्होंने 2015 के बाद खिलाड़ी के तौर पर कुल पांच सीपीएल खिताब जीते। त्रिनबागो नाइट राइडर्स के कप्तान के रूप में उन्होंने 2017 और 2018 में लगातार दो खिताब दिलाए। इसके बाद 2021 में उन्होंने सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की कप्तानी करते हुए टीम को सीपीएल चैंपियन बनाया। ब्रावो ने 2013 से 2024 तक सीपीएल में हिस्सा लिया और इस दौरान त्रिनबागो नाइटराइडर्स तथा सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के लिए कुल 107 मुकाबले खेले।

अब त्रिनबागो नाइटराइडर्स के मुख्य कोच हैं ब्रावो
खिलाड़ी के तौर पर फ्रेंचाइजी को ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले ब्रावो अब टीम के मुख्य कोच की भूमिका निभा रहे हैं। यानी मैदान पर उनकी जर्सी भले ही रिटायर हो गई हो, लेकिन टीम के साथ उनका रिश्ता अभी भी कायम है। CPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में ब्रावो तीसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे सुनील नरेन (139 मैच) और इमरान ताहिर (135 मैच) हैं।

पूरन ने बताया ‘बिग ब्रदर’
मौजूदा त्रिनबागे नाइटराइडर्स कप्तान निकोलस पूरन ने भी ब्रावो के योगदान को याद किया। फ्रेंचाइजी द्वारा जारी वीडियो में पूरन ने कहा, 'प्रेरणा और आदर्श बनने के लिए धन्यवाद। हम बहुत खुश हैं कि आप हमारे साथ हैं। हमारे बड़े भाई बनने के लिए धन्यवाद। कई मौकों पर पिता की तरह हमारा मार्गदर्शन करने के लिए धन्यवाद। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मेरी जिंदगी में प्रेरणा बनने के लिए धन्यवाद।'

नरेन और पोलार्ड ने भी किया याद
ब्रावो के लंबे समय के साथी सुनील नरेन ने भी उनके योगदान की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ब्रावो ने कई युवा क्रिकेटरों के लिए रास्ता तैयार किया और उनकी ऊर्जा तथा हर चीज में जीतने की इच्छा उन्हें खास बनाती है। वहीं कीरोन पोलार्ड ने ब्रावो के साथ लंबे समय तक फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने के अनुभव को याद किया। उन्होंने ब्रावो को धन्यवाद देते हुए कहा कि दोनों ने मिलकर ऐसी टीम और माहौल बनाने की कोशिश की, जहां खिलाड़ी जीत के साथ-साथ क्रिकेट का आनंद भी ले सकें।

47 नंबर अब ब्रावो की पहचान रहेगा
ब्रावो ने दुनिया भर की फ्रेंचाइजी लीग में अपनी पहचान बनाई, लेकिन त्रिनबागो नाइट राइडर्स और सीपीएल के साथ उनका रिश्ता सबसे खास रहा। कप्तान, खिलाड़ी और अब कोच के रूप में उन्होंने फ्रेंचाइजी क्रिकेट में कई भूमिकाएं निभाई हैं। नंबर 47 की जर्सी को रिटायर किया जाना इसी विरासत की स्थायी निशानी है। अब त्रिनबागे नाइटराइडर्स की जर्सी पर 47 नंबर दोबारा किसी खिलाड़ी के नाम नहीं होगा, लेकिन यह नंबर हमेशा ड्वेन ब्रावो की याद दिलाता रहेगा।