फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli News massive landslide occurred In Nanda Nagar damaging three four wheelers

चमोली: नंदानगर में टैक्सी स्टैंड के ऊपर पहाड़ी से हुआ भूस्खलन, तीन वाहन क्षतिग्रस्त, स्कूटी मलबे में दबी

Thu, 27 Aug 2026 04:50 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 27 Aug 2026 04:50 PM IST
सार
Register For Event

अचानक पहाड़ी से भारी मलबा नीचे आ गया। टैक्सी स्टैंड पर खड़ी दो कार, एक कैंपर को नुकसान हुआ है। एक स्कूटी मलबे में दबी बताई जा रही है।

विज्ञापन
Chamoli News massive landslide occurred In Nanda Nagar damaging three four wheelers
नंदानगर में भूस्खलन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नंदानगर-सितेल-सुतोल मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर टैक्सी स्टैंड के ऊपर अचानक भूस्खलन हो गया। इस दौरान मलबे की चपेट में आकर तीन चौपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं, एक स्कूटी मलबे में दब गई है। साथ ही मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोपहर दो बजे अचानक पहाड़ी से भारी मलबा नीचे आ गया। टैक्सी स्टैंड पर खड़ी दो कार, एक कैंपर को नुकसान हुआ है। एक स्कूटी मलबे में दबी बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदरीनाथ हाईवे:  हाथी पहाड़ के पास भारी बोल्डर गिरने से 20 मी.सड़क ध्वस्त, आठ घंटे बाद आवाजाही शुरू, यात्रा जारी

नंदानगर बाजार से करीब 100 मीटर आगे हुए इस भूस्खलन से काफी मात्रा में मलबा व पेड़ गिरकर सड़क पर आ गए हैं। इस क्षेत्र में रुक-रुककर पत्थर गिर रहे हैं, इसे देखते हुए पुलिस ने बैरिकेट लगा दी है, ताकि कोई उस तरफ न जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed