फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli tunnel Landslide Help of 2 lakh for kin of deceased and 50000 for injured Family by PM Relief Fund

चमोली टनल हादसा: पीएम राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो लाख और घायलों को 50 हजार की सहायता राशि की घोषणा

Thu, 20 Aug 2026 12:31 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 20 Aug 2026 12:31 PM IST
सार
Register For Event

टीएचडीसी की पीपलकोटी-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना की टनल में भारी भूस्खलन और पहाड़ी से पानी के रिसाव के कारण 22 श्रमिक फंस गए थे। हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
Chamoli tunnel Landslide  Help of 2 lakh for kin of deceased and 50000 for injured Family by PM Relief Fund
चमोली टनल हादसा - फोटो : एजेंसी

विस्तार

चमोली में 13 अगस्त को हुए टनल हादसे के पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से 19 अगस्त को जारी पत्र में इसकी जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


पत्र के अनुसार, हादसे में मृत व्यक्तियों के परिजनों को दो लाख रुपये व गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।
विज्ञापन


Mussoorie: भूस्खलन से NH-707-A पर सड़क धंसी, बड़ा हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त; मसूरी-यमुना ब्रिज मार्ग बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय ने चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार को पीड़ितों का आवश्यक विवरण ऑनलाइन एक्स-ग्रेशिया पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही बैंक खाते से संबंधित प्रमाणित दस्तावेज भी पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया है।

पत्र में बताया गया है कि अनुग्रह राशि जारी करने के लिए पीड़ितों की आवश्यक जानकारी और बैंक विवरण निर्धारित प्रक्रिया के तहत दर्ज किए जाएंगे। जिलाधिकारी कार्यालय को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed