फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress protests dushyant gautam appointment as governor ganesh godiyal observes fast Ankita Bhandari Case

देहरादून: दुष्यंत गौतम की नियुक्ति के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, गणेश गोदियाल ने रखा उपवास, उठाए सवाल

Tue, 13 Oct 2026 01:11 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 13 Oct 2026 01:11 PM IST
सार
Register For Event

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड में राजनीतिक विवाद एक बार फिर गरमा गया है। अंकिता के माता-पिता की ओर से मामले में वीआईपी के तौर पर दुष्यंत कुमार गौतम का नाम लिए जाने के मुद्दे पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल समर्थकों के साथ देहरादून के गांधी पार्क में उपवास पर बैठे।

विज्ञापन
Congress protests dushyant gautam appointment as governor ganesh godiyal observes fast Ankita Bhandari Case
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस का आरोप है कि अंकिता के माता-पिता की ओर से हत्याकांड में शामिल वीआईपी के तौर पर दुष्यंत कुमार गौतम का नाम लिए जाने के बावजूद मामले में सीबीआई जांच नहीं कराई गई। इसके बजाय भाजपा सरकार ने दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर नियुक्त करने का निर्णय लिया है। इसके विरोध में कांग्रेस ने गांधी पार्क में मोन उपवास रखा है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने सरकार के इस फैसले को महिला विरोधी बताते हुए उत्तराखंड के लिए कलंक के समान करार दिया। पार्टी का कहना है कि जब तक मामले में सीबीआई जांच नहीं होती, तब तक इस प्रकरण से जुड़े सवालों का समाधान नहीं हो सकता। 
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: भाजपा के गढ़ में अपनों ने बढ़ाई पार्टी की मुश्किलें, अस्पताल से स्कूल तक आंदोलनों ने बढ़ाई चुनौती
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी मुद्दे को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल समर्थकों के साथ देहरादून के गांधी पार्क पहुंचे। यहां उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने उपवास किया। कांग्रेस ने इस विरोध के माध्यम से अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े सवालों की जांच और जवाबदेही की मांग उठाई।

वहीं, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर कांग्रेस नेताओं की ओर से की गई अभद्र टिप्पणी के मुद्दे पर भाजपा ने भी प्रतिक्रिया दी। भाजपा महानगर कार्यालय में कर्नल अजय कोठियाल ने प्रेस वार्ता की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed