{"_id":"6ace57bda0394e5969094fb5","slug":"uttarakhand-assembly-session-2026-supplementary-budget-to-be-presented-departments-sent-proposals-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड विस सत्र: पेश होगा पांच हजार करोड़ का अनुपूरक बजट, अंतिम चरण में तैयारी, विभागों ने भेजे प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड विस सत्र: पेश होगा पांच हजार करोड़ का अनुपूरक बजट, अंतिम चरण में तैयारी, विभागों ने भेजे प्रस्ताव
Tue, 13 Oct 2026 09:44 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, यमकेश्वर (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमकेश्वर (देहरादून)
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 13 Oct 2026 09:44 PM IST
प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,315 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया गया था। माना जा रहा है इस वर्ष के अनुपूरक बजट का आकार पांच हजार करोड़ से अधिक रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में विधानसभा सत्र
- फोटो : सूचना विभाग(फाइल फोटो)
विस्तार
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में होने वाले सत्र में सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का अनुपूरक बजट पेश करेगी। इस बार भी बजट का आकार पांच हजार करोड़ से अधिक रहने का अनुमान है। सभी विभागों की ओर से विकास योजनाओं की आवश्यकता के अनुरूप भेजे गए प्रस्तावों का परीक्षण कर वित्त विभाग बजट को अंतिम रूप में दे रहा है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,315 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया गया था। माना जा रहा है इस वर्ष के अनुपूरक बजट का आकार पांच हजार करोड़ से अधिक रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
UK Top News: गुटखे पर बैन, दुष्यंत गौतम के खिलाफ उतरे कांग्रेसी, गैरसैंण में होगा विस सत्र, भालू का आतंक
विज्ञापन
सरकार का फोकस राजस्व प्रबंधन रहेगा। जो विभाग स्वीकृत बजट को खर्च नहीं कर पाए हैं, उन विभागों की शेष बजट राशि दूसरे विभागों के विकास योजनाओं को दी जाएगी। 27 अक्तूबर से गैरसैंण में होने वाले सत्र में अनुपूरक बजट पेश करेगी।
वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि सभी विभागों से प्राप्त प्रस्तावों का परीक्षण कर बजट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बीते वर्ष का अनुपूरक बजट 5315 करोड़ का था।