{"_id":"6ad07f47c259c2f5390bb885","slug":"dehradun-accident-ration-laden-truck-crashes-into-tree-after-brake-failure-cleaner-dies-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: राजधानी में हादसा, राशन से भरे ट्रक का ब्रेक फेल होने के बाद पेड़ से टकराया, क्लीनर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: राजधानी में हादसा, राशन से भरे ट्रक का ब्रेक फेल होने के बाद पेड़ से टकराया, क्लीनर की मौत
Thu, 15 Oct 2026 12:52 PM IST
Renu Saklani
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:52 PM IST
देहरादून: राजधानी में हादसा, राशन से भरे ट्रक का ब्रेक फेल होने के बाद पेड़ से टकराया, क्लीनर की मौत
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मोहब्बेवाला में बृहस्पतिवार को फिर एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। ढलान पर तेज गति से आ रहा ट्रक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसे में ट्रक के क्लीनर की मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि इससे पेड़ की एक बड़ी शाखा टूट गई और ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद लोगों ने यहां सुरक्षा उपाय करने की मांग भी उठाई ताकि हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
एसएचओ पटेलनगर नरेश सिंह राठौर ने बताया कि मृतक की पहचान सर्वानंद नगर काली की ढाल निवासी विकास के रूप में हुई है। वह इस ट्रक पर क्लीनर था। जबकि, ट्रक को बिजनौर के भागुवाला गांव निवासी बॉबी चला रहा था जो इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है। एसएचओ ने बताया कि बताया कि हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। सहारनपुर की ओर से आ रहा एक ट्रक आरटीओ चेकपोस्ट के सामने खड़े पेड़ से टकराया था। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि ट्रक का अगला हिस्सा पेड़ में घुसा हुआ था। ट्रक को दूसरे ट्रक से खींचकर पीछे किया गया और घायलों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
दोनों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां विकास को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बॉबी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि बीते एक महीने में आशारोड़ी से मोहब्बेवाला के बीच यह पांचवां ट्रक हादसे का शिकार हुआ है। इन हादसों में दो लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद प्रशासन और एनएचएआई ने इस स्थान पर कई सुरक्षा उपाय भी किए लेकिन इनसे भी कोई राहत नहीं मिली। हादसों की वजह जानने के लिए सीआरआरआई और जेपीआरआई जैसी संस्थाएं अनुसंधान भी कर रही हैं। जबकि, थर्ड पार्टी ऑडिट में भी कई सुझाव दिए गए जिनमें पुलिस कार्रवाई में तेजी का सुझाव दिया गया था।
विज्ञापन