{"_id":"6ad124bee7d0f2b8a00e9242","slug":"uttarakhand-weather-update-temperature-drops-by-five-degrees-warning-for-rain-and-snowfall-continues-today-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड मौसम अपडेट: जमकर बरसे मेघ, पांच डिग्री गिरा पारा, आज भी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड मौसम अपडेट: जमकर बरसे मेघ, पांच डिग्री गिरा पारा, आज भी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी
Fri, 16 Oct 2026 05:00 AM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 16 Oct 2026 05:00 AM IST
आज चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
देहरादून में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तीन दिन के अंतराल के बाद उत्तराखंड में मौसम के मिजाज में हुए बदलाव के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई। देहरादून में भी सुबह की तेज दौर की बारिश से तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को भी देहरादून समेत पांच जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
देहरादून में बुधवार को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक देहरादून में एक मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
मसूरी में 8.1 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
कोटद्वार: दुगड्डा के जुवा गांव में गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आकर ग्रामीण झुलसा, मची चीख-पुकार
इसके अलावा चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि 3500 मीटर और इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।