फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun triple murder Plumber Rajkumar phone holds the key to unraveling several secrets

देहरादून ट्रिपल मर्डर: प्लंबर राजकुमार के फोन से खुलेंगे कई राज, डिजिटल फुटप्रिंट खंगालेगी पुलिस

Tue, 06 Oct 2026 11:35 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 06 Oct 2026 11:35 PM IST
सार
Register For Event

जांच में सामने आया है कि राजकुमार बुजुर्ग दंपती के घर पर प्लंबिंग का काम करता था। मंगलवार को भी वह वहां काम के सिलसिले में पहुंचा था। इसी दौरान रुपये के लेनदेन को लेकर उसका रमेश कपूर से विवाद हुआ।

विज्ञापन
Dehradun triple murder Plumber Rajkumar  phone holds the key to unraveling several secrets
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रायपुर क्षेत्र में बुजुर्ग दंपती और महिला की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी राजकुमार के टूटे हुए मोबाइल फोन से पुलिस को कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। पुलिस ने आरोपी का फोन बरामद कर लिया है। अब इसकी फोरेंसिक जांच के साथ ही सर्च हिस्ट्री, कॉल डिटेल, चैट और अन्य डिजिटल फुटप्रिंट खंगाले जाएंगे। खासतौर पर पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि हत्या से पहले या वारदात के बीच आरोपी ने फोन से किसी से संपर्क तो नहीं किया था।

विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि राजकुमार बुजुर्ग दंपती के घर पर प्लंबिंग का काम करता था। मंगलवार को भी वह वहां काम के सिलसिले में पहुंचा था। इसी दौरान रुपये के लेनदेन को लेकर उसका रमेश कपूर से विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि राजकुमार काम के बदले 600 रुपये मांग रहा था, जबकि रमेश कपूर 300 रुपये देने की बात कह रहे थे। विवाद बढ़ने के बाद राजकुमार गुस्से में वहां से चला गया।
विज्ञापन


पुलिस की जांच में सामने आया है कि कुछ देर बाद राजकुमार दोबारा उसी घर पर पहुंचा। इसके बाद उसने रमेश कपूर, उनकी पत्नी और वहां मदद के लिए पहुंची शीला पर हमला कर दिया। तीनों की हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। इस दौरान उसने अपने मोबाइल का इस्तेमाल किया था या नहीं, यह अब पुलिस की जांच का अहम बिंदु है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून: कपूर दंपती की जान बचाने के लिए बहादुरी से लड़ी शीला, प्लंबर ने पेट और गले में भी किए कई वार

Trending Videos

Dehradun triple murder Plumber Rajkumar  phone holds the key to unraveling several secrets

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि आरोपी का मोबाइल टूटा हुआ मिला है। ऐसे में फोन से डाटा निकालने के लिए तकनीकी टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। फोन में मौजूद इंटरनेट सर्च, गूगल गतिविधि, कॉल लॉग, मैसेजिंग एप और लोकेशन संबंधी जानकारी की जांच की जा सकती है। इससे यह भी पता चल सकेगा कि वारदात से पहले आरोपी ने हत्या से संबंधित कोई जानकारी इंटरनेट पर तलाश की थी या नहीं।

इसके अलावा पुलिस उस अवधि की डिजिटल गतिविधियों को भी जोड़ रही है, जब आरोपी पहली बार घर से निकलकर दोबारा लौटा था। इस दौरान उसने किसी परिचित को फोन किया, मैसेज भेजा या किसी से ऑनलाइन संपर्क किया था तो उसकी जानकारी जांच की दिशा बदल सकती है। पुलिस अब डिजिटल साक्ष्यों को घटनास्थल और सीसीटीवी फुटेज से मिलाकर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed