फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon Medical College and Devbhoomi University Messes sealed following inspections that revealed irregularities

देहरादून: दून मेडिकल कॉलेज व देवभूमि विवि की मेस सील, एफडीए के निरीक्षण में मिलीं गंभीर खामियां

Wed, 14 Oct 2026 07:48 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 14 Oct 2026 07:48 PM IST
सार
Register For Event

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मनीष सयाना के नेतृत्व में टीम ने दून मेडिकल कॉलेज के बॉयज मेस, गर्ल्स मेस और कैफेटेरिया का निरीक्षण किया। जांच में कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र, पानी की जांच रिपोर्ट और पेस्ट कंट्रोल से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध नहीं मिले।

विज्ञापन
Doon Medical College and Devbhoomi University Messes sealed following inspections that revealed irregularities
जांच करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने दून मेडिकल कॉलेज और देवभूमि विवि के मेस सील कर दिए हैं। निरीक्षण के दौरान दोनों संस्थानों में गंभीर अनियमितताएं मिलीं। सुधार होने तक मेस और कैफेटेरिया का संचालन बंद रहेगा। दून मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के स्टोर में कॉकरोच भी पाए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, देहरादून और विकासनगर क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान दोनों संस्थानों के भोजनालयों में कई खामियां मिलीं। जांच के लिए खाद्य पदार्थों के 10 नमूने लेकर राज्य खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

विज्ञापन


आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विनय शंकर पांडेय ने बताया कि प्रदेश में खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित कराने के लिए विभाग प्रतिबद्ध है। एक दिन पहले दून क्लब के रेस्टोरेंट में कार्रवाई की गई थी। रेस्टोरेंट के लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। अब इन दोनों संस्थानों को भी चेतावनी दी गई है। सुधार नहीं हुआ तो इन दोनों के मेस के लाइसेंस भी निलंबित कर दिए जाएंगे। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

 

UK Top News: रुड़की में बवाल, मिलावटखोरों पर शिकंजा, अनुराग डोभाल पर केस, जुटे भाजपा के दिग्गज

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दून मेडिकल कॉलेज के मेस में मिले कॉकरोच

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मनीष सयाना के नेतृत्व में टीम ने दून मेडिकल कॉलेज के बॉयज मेस, गर्ल्स मेस और कैफेटेरिया का निरीक्षण किया। जांच में कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र, पानी की जांच रिपोर्ट और पेस्ट कंट्रोल से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध नहीं मिले। गर्ल्स हॉस्टल के मेस के स्टोररूम में जंग लगी अलमारियां और जीवित कॉकरोच पाए गए। खिड़कियों और किचन के दरवाजों पर जाली भी नहीं थी। मेस में कैटरर का वैध खाद्य लाइसेंस भी उपलब्ध नहीं मिला। टीम ने खुली हल्दी, दही, तैयार छोले, दाल और डिलिशियस फैट स्प्रेड के नमूने लिए। कैफेटेरिया में भी मेडिकल फिटनेस और पानी की जांच रिपोर्ट नहीं मिली।

देवभूमि यूनिवर्सिटी के किचन में भी अनियमितताएं

विकासनगर क्षेत्र में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी की टीम ने देवभूमि यूनिवर्सिटी के किचन का निरीक्षण किया। यहां खाद्य लाइसेंस, कर्मचारियों की मेडिकल फिटनेस और पानी की जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं मिली। टीम ने दाल मखनी मसाला, राजमा मसाला, तैयार अरहर दाल और पालक-आलू की सब्जी के नमूने लिए। नंदा की चौकी स्थित एक प्रतिष्ठान से पनीर का नमूना भी लिया गया। दोनों जगहों से नमूने भी लिए गए हैं जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed