फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Kumbh 2027 Chief Secretary Order to prepare section wise arrangement for safe evacuation in emergency

हरिद्वार कुंभ 2027: मुख्य सचिव के निर्देश, आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी के लिए सेक्टरवार तैयार करें प्लान

Thu, 20 Aug 2026 07:22 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 20 Aug 2026 07:22 PM IST
सार
Register For Event

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने निर्देश दिए कि संभावित आपदाओं एवं आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां समय पर पूरी करें।

विज्ञापन
Haridwar Kumbh 2027 Chief Secretary Order to prepare section wise arrangement for safe evacuation in emergency
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बृहस्पतिवार को सचिवालय में कुंभ मेला-2027 के दौरान आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों व जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने कहा कि कुंभ मेले के दौरान आपदा प्रबंधन व सुरक्षा व्यवस्थाओं के लिए कार्य योजना बनाई जाए। आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी के लिए सेक्टरवार योजना तैयार करें।

विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिए कि संभावित आपदाओं एवं आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां समय पर पूरी करें। उन्होंने पूरे कुंभ क्षेत्र की सेक्टरवार निकासी योजना तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि भीड़ प्रबंधन, यातायात, सुरक्षित निकासी, अग्नि नियंत्रण प्रणाली को लेकर एक समेकित आपदा प्रबंधन योजना तैयार की जाए, जिसमें भूकंप, बाढ़ तथा केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल एवं न्यूक्लियर (सीबीआरएन) आपातकाल जैसी संभावित परिस्थितियों के लिए एसओपी बनाई जाए।
विज्ञापन


उन्होंने उपकरणों से संबंधित कमी का आकलन कर एसडीआरएफ के माध्यम से कुंभ मेला-2027 के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने एटीएस को और मजबूत करने के निर्देश देते हुए कहा कि पर्वों एवं मेले के व्यस्ततम समय को ध्यान में रखते हुए नियमित मॉक ड्रिल की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफआरआई में दीक्षांत समारोह: आज देश को मिले 28 राज्य वन सेवा के अधिकारी; बैच में 12 महिलाएं भी शामिल

मुख्य सचिव ने एआई व आधुनिक तकनीक के उपयोग पर भी जोर दिया। कुंभ मेले के दौरान विभिन्न विभागों से प्राप्त सूचनाओं व अनुभवों का व्यवस्थित डेटाबेस तैयार किया जाए, जिससे भविष्य के आयोजनों में इसका उपयोग किया जा सके। उन्होंने कहा कि अफवाहों की रोकथाम के लिए भी प्रभावी व्यवस्था विकसित की जाए। नियंत्रण कक्ष को मजबूत करने व सभी संबंधित विभागों के साथ आवश्यक समन्वय बैठकें कर व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सचिव शैलेश बगौली, नितेश कुमार झा, विनय शंकर पांडेय, आयुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप, मेलाधिकारी सोनिका सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी व जिलाधिकारी मौजूद रहे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed