{"_id":"6ae78e8bd3f3b741a80ae798","slug":"helicopter-crash-aaib-and-dgca-teams-to-reach-the-incident-site-today-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलिकॉप्टर हादसा : आज घटनास्थल पर पहुंचेगी एएआईबी और डीजीसीए टीम, दुर्गम पहाड़ियों में साक्ष्य जुटाना जटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलिकॉप्टर हादसा : आज घटनास्थल पर पहुंचेगी एएआईबी और डीजीसीए टीम, दुर्गम पहाड़ियों में साक्ष्य जुटाना जटिल
Mon, 02 Nov 2026 12:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:40 AM IST
चमोली जिले के ज्योर्तिमठ क्षेत्र के चांई गांव और लामबगड़ के बीच पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर की जांच के लिए विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) व डीजीसीए की टीम सोमवार को घटनास्थल पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
हेलिकॉप्टर हादसा, file
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
चमोली जिले के ज्योर्तिमठ क्षेत्र के चांई गांव और लामबगड़ के बीच पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर की जांच के लिए विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) व डीजीसीए की टीम सोमवार को घटनास्थल पर पहुंचेगी। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने से टीम को घटनास्थल तक पहुंचने में मुश्किलें आ रही है।
विज्ञापन
30 अक्तूबर को बदरीनाथ से देहरादून लौट रहे ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर जोशीमठ के समीप पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें पायलट सहित छह लोगों की मौत हो गई। एसडीआरएफ, जिला आपदा प्रबंधन, पुलिस व प्रशासन ने सभी मृतकों के शव को निकाल कर गृह क्षेत्र को भेज दिए हैं लेकिन एएआईबी व डीजीसीए की टीम पैदल चल कर घटनास्थल की तरफ आगे बढ़ रही है। 13 से 14 किमी. पैदल चल कर टीम आर्मी की कैंप में रुकी है। सोमवार को घटनास्थल पर पहुंचेगी हादसा के कारणों की जांच के लिए अहम सबूत एकत्रित करेगी।
विज्ञापन
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि घटनास्थल दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में है। जहां तक पहुंचने के लिए एएआईबी व डीजीसीए की टीम पैदल चल रही है। जांच रिपोर्ट के बाद ही हादसे के कारणों का सही पता लगेगा।
विज्ञापन