{"_id":"6aeb6e02f753217f0601d964","slug":"an-mi-17-which-arrived-at-parade-ground-for-trial-landing-ahead-of-shah-visit-develops-technical-snag-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: शाह के दौरे से पहले परेड ग्राउंड में ट्रायल लैंडिंग के लिए आए एमआई-17 में आई तकनीकी खराबी, यहीं रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: शाह के दौरे से पहले परेड ग्राउंड में ट्रायल लैंडिंग के लिए आए एमआई-17 में आई तकनीकी खराबी, यहीं रोका
Wed, 04 Nov 2026 11:12 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:12 PM IST
गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिहाज से ट्रायल लैंडिंग कराई जा रही है। इसी दौरान पहुंचे एमआई-17 हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई।
विज्ञापन
परेड मैदान में एमआई-17
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गृह मंत्री अमित शाह के छह नवंबर को प्रस्तावित दौरे से पहले बुधवार को परेड ग्राउंड में ट्रायल लैंडिंग के लिए पहुंचे एमआई-17 हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण हेलीकॉप्टर को रातभर परेड ग्राउंड में ही रोका गया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे एमआई-17 हेलीकॉप्टर ट्रायल लैंडिंग के लिए परेड ग्राउंड पहुंचा था। लैंडिंग के बाद हेलीकॉप्टर को वापस टेकऑफ करना था, लेकिन इसी दौरान उसमें तकनीकी खामी सामने आ गई। इसके चलते उड़ान नहीं हो सकी और हेलीकॉप्टर को वहीं रोकना पड़ा।
विज्ञापन
देहरादून: छह नवंबर को परेड ग्राउंड में जनसभा और धनतेरस पर बदलेगा ट्रैफिक प्लान, होंगे अलग-अलग रूट और पार्किंग
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी को ठीक कर लिया गया है। अब हेलीकॉप्टर के बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे परेड ग्राउंड से टेकऑफ करने की योजना है। गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिहाज से ट्रायल लैंडिंग कराई जा रही है।