फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jaya Kishori to share mantra of transformation through thoughts in Dehradun on 25th Amar ujala Graphic Era

Jaya Kishori: विचारों से बदलाव तक...25 को देहरादून में लोगों से रूबरू होंगी जया किशोरी, अमर उजाला कर रहा आयोजन

Fri, 21 Aug 2026 02:09 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 21 Aug 2026 02:09 PM IST
सार
Register For Event

सुभाष नगर स्थित ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में 25 अगस्त की शाम अमर उजाला जीवांजलि : विचारों से बदलाव तक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें जया किशोरी विचारों से बदलाव का मंत्र देंगी।

विज्ञापन
Jaya Kishori to share mantra of transformation through thoughts in Dehradun on 25th Amar ujala Graphic Era
जया किशोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सुकून, सकारात्मक सोच और जीवन के मूल्यों की तलाश कर रहे लोगों के लिए 25 अगस्त की शाम खास होगी। देश की प्रख्यात आध्यात्मिक वक्ता एवं कथावाचक जया किशोरी देहरादून में लोगों से रूबरू होंगी।

विज्ञापन

अमर उजाला जीवांजलि के तत्वावधान में आयोजित ‘विचारों से बदलाव तक’ कार्यक्रम में जया किशोरी 25 अगस्त को शाम 5:30 बजे सुभाष नगर स्थित ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के सिल्वर जुबली कन्वेंशन सेंटर में अपने विचार साझा करेंगी। कार्यक्रम को लेकर शहर में खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में लोगों ने इसके लिए पंजीकरण कराया है।

विज्ञापन

अपने संबोधन में जया किशोरी इस बात पर प्रकाश डालेंगी कि विचार हमारे जीवन को किस तरह दिशा दे सकते हैं और सकारात्मक विचारों से बदलाव की शुरुआत कैसे होती है। वह जीवन में संस्कार, संयम और संवेदनशीलता के महत्व के साथ-साथ रिश्तों, व्यवहार और सकारात्मक सोच से जुड़े पहलुओं पर भी संवाद करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...500 का पिज्जा 10 हजार का पड़ा: 10 इंच का पिज्जा ऑर्डर करने पर मिला 7 इंच का; आयोग के फैसले से कंपनी को झटका

बचपन से कृष्ण भक्ति से जुड़ाव, गुरु ने दिया ‘किशोरी जी’ नाम

राजस्थान के सुजानगढ़ में 13 जुलाई 1995 को जन्मीं जया किशोरी का बचपन से ही कृष्ण भक्ति की ओर रुझान रहा। उनके गुरु पंडित गोविंद राम मिश्रा ने उन्हें ‘किशोरी जी’ की उपाधि दी। आध्यात्म, सकारात्मक सोच और जीवन मूल्यों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने वाली जया किशोरी देश-विदेश में सैकड़ों कार्यक्रमों को संबोधित कर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी मजबूत उपस्थिति है, जहां बड़ी संख्या में लोग उनके विचारों और संदेशों से जुड़े हैं।

हमारे सहयोगी

प्रस्तुति पार्टनर : ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी

पॉवर्ड बाय पार्टनर : श्री दुर्गा मेटलैक्स

एसोसिएट पार्टनर : आदित्य ग्रीन एवं एसबीआई

 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed