फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Kedarnath trek route stones fall near cheerwasa helipad doli operator from jammu injured

केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा हेलीपैड के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर, जम्मू के डोली संचालक के पैर में लगी चोट

Thu, 15 Oct 2026 11:36 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Renu Saklani Updated Thu, 15 Oct 2026 11:36 AM IST
सार
Register For Event

केदारनाथ पैदल मार्ग परपहाड़ी से पत्थर गिरने से एक डोली संचालक घायल हो गया। घायल को कंडी के माध्यम से गौरीकुंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

 

विज्ञापन
Kedarnath trek route stones fall near cheerwasa helipad doli operator from jammu injured
केदारनाथ पैदल मार्ग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केदारनाथ पैदल मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण एक डोली संचालक घायल हो गया। घटना चीरबासा हेलीपैड के समीप हुई। पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से डोली संचालक अजय कुमार के पैर में चोट आई है। वह जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले का निवासी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा हेलीपैड के पास पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने लगे। इस दौरान वहां मौजूद डोली संचालक घायल हो गया। उसके पैर में चोट लगने के बाद उसे वहां से निकालकर उपचार के लिए ले जाने की व्यवस्था की गई।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के पास गहरी खाई में गिरा वाहन, दो की मौत, तीन अन्य की तलाश में रेस्क्यू जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल अजय कुमार को कंडी के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीकुंड पहुंचाया गया। यहां उसे प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। इस मार्ग पर तीर्थयात्रियों के साथ ही डोली संचालक और अन्य लोग आवाजाही करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed