{"_id":"6a9ecf4648debc93a8097803","slug":"laksar-haridwar-road-accident-two-youths-on-a-motorcycle-killed-in-collision-with-a-tempo-traveller-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्सर-हरिद्वार मार्ग: टेंपो ट्रैवलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत; ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्सर-हरिद्वार मार्ग: टेंपो ट्रैवलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत; ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा
Mon, 07 Sep 2026 08:23 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, पथरी(हरिद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, पथरी(हरिद्वार)
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 07 Sep 2026 08:23 PM IST
बाइक सवार फेरुपुर की ओर जा रहे थे। बताया गया कि धनपुरा और मुस्तफाबाद पदार्था के बीच एक पेट्रोल पंप के पास दोनों युवक आगे चल रहे चौपहिया वाहन को ओवरटेक कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे टेंपो ट्रैवलर से बाइक की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
टेंपो की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर धनपुरा और मुस्तफाबाद पदार्था के बीच सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रहे टेंपो ट्रैवलर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे नसीरपुर कलां झबीरण निवासी अनुज (25) और आशीष (20) बाइक से फेरुपुर की ओर जा रहे थे। बताया गया कि धनपुरा और मुस्तफाबाद पदार्था के बीच एक पेट्रोल पंप के पास दोनों युवक आगे चल रहे चौपहिया वाहन को ओवरटेक कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे टेंपो ट्रैवलर से बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक बाइक से सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हादसा; गौरीकुंड के पास खाई में गिरने से महाराष्ट्र के यात्री की मौत
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों युवक मजदूरी करते थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। दोनों युवकों की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए। सीओ लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।