फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Minister Rekha Arya case SIT reaches several locations linked to Girdhari Lal Sahu in Bareilly

मंत्री रेखा आर्या प्रकरण: बरेली में गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर पहुंची टीम, एसआईटी ने जुटाए दस्तावेज

Sun, 18 Oct 2026 10:33 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 18 Oct 2026 10:33 PM IST
सार
Register For Event

रेखा आर्या ने 15 अक्तूबर को कैंट थाने में पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने मारपीट, घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, जातिसूचक शब्द कहने, धोखाधड़ी और हत्या की साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
Minister Rekha Arya case  SIT  reaches several locations linked to Girdhari Lal Sahu in Bareilly
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति - फोटो : माई सिटी रिपोर्टर

विस्तार

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी की जांच में एसआईटी को अभी दोनों पक्षों से पूछताछ का इंतजार है। जांच के लिए बरेली गई दून पुलिस ने प्रकरण से जुड़े दस्तावेज जुटाए हैं। टीम गिरधारी लाल साहू के कई ठिकानों पर भी पहुंची, लेकिन वह नहीं मिला। ऐसे में उससे पूछताछ नहीं हो सकी। इधर, मंत्री रेखा आर्या के बयान भी अब तक दर्ज नहीं हो पाए हैं।

विज्ञापन


रेखा आर्या ने 15 अक्तूबर को कैंट थाने में पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने मारपीट, घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, जातिसूचक शब्द कहने, धोखाधड़ी और हत्या की साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही आरोप लगाया है कि फर्जी हस्ताक्षर कर उन्हें कंपनियों में निदेशक पद से हटाया गया। इन आरोपों की जांच एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित एसआईटी कर रही है।
विज्ञापन


प्रकरण की जांच के सिलसिले में बरेली गई एसआईटी की टीम ने संबंधित दस्तावेज जुटाए हैं। टीम गिरधारी लाल साहू के कई ठिकानों पर पहुंची, लेकिन वह वहां नहीं मिला। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले तक वह एक दंगल के आयोजन में सक्रिय था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उसे सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है। मामले की विवेचना कर रहे सीओ अनुज कुमार ने बताया कि देहरादून और बरेली में टीमें जांच कर रही हैं। अहम दस्तावेज मिले हैं। इस मामले में सभी पक्षों से बयान लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून: गिरिधारी ने पत्नी के मंत्री होने का हवाला देकर जताया गिरफ्तारी का डर, कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

Trending Videos

मंत्री के बयान के बाद जांच में आएगी तेजी

स्वास्थ्य खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती रहीं मंत्री रेखा आर्या को छुट्टी मिलने के बाद रविवार को उनके बयान दर्ज होने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। एसआईटी अब उनके बयान दर्ज करने के साथ प्रकरण से संबंधित ऑडियो-वीडियो भी आधिकारिक रूप से प्राप्त कर उनकी जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगी। वायरल ऑडियो को गिरधारी लाल साहू पहले ही एआई से तैयार किया गया बताते हुए आरोपों को खारिज कर चुका है। ऐसे में ऑडियो की प्रामाणिकता की फॉरेंसिक जांच महत्वपूर्ण होगी। वहीं, कंपनी से जुड़े दस्तावेजों पर दर्ज हस्ताक्षरों का मिलान कराकर कथित कूटरचना के आरोपों की भी पड़ताल की जाएगी। एसआईटी इन साक्ष्यों और संबंधित पक्षों के बयानों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed