फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Minister rekha arya says she was unaware girdhari sahu was married before their wedding

उत्तराखंड: साहू के पहले से शादीशुदा होने की बात से अनजान थी, अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्या का बयान

Sat, 17 Oct 2026 11:25 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 17 Oct 2026 11:25 AM IST
सार
Register For Event

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने शादी से जुड़े मामले में अपना पक्ष रखा है। अस्पताल में भर्ती मंत्री ने कहा कि शादी से पहले उन्हें गिरधारी साहू के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी नहीं थी। उन्होंने मामले में न्याय मिलने की उम्मीद जताई।

विज्ञापन
Minister rekha arya says she was unaware girdhari sahu was married before their wedding
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि शादी से पहले उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि गिरधारी साहू पहले से शादीशुदा हैं। अस्पताल में भर्ती मंत्री ने अपने बयान में कहा कि महिला के सम्मान और बच्चों की रक्षा के लिए उन्हें जो करना चाहिए था, उन्होंने वही किया।

विज्ञापन

रेखा आर्य ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पुलिस इस मामले में भी उन्हें न्याय दिलाएगी। कहा कि पुलिस जिस तरह एक सामान्य महिला को न्याय दिलाने के लिए कार्रवाई करती है, उसी तरह उन्हें भी न्याय मिलेगा।

विज्ञापन


दस सदस्यीय टीम करेगी जांच

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम मामले की जांच करेगी। मंत्री ने कैंट थाने में पति पर प्रताड़ित करने, जातिसूचक शब्द कहने, दस्तावेजों पर फर्जी हस्ताक्षर कर एक कंपनी के निदेशक पद से हटाने और एक अन्य महिला के साथ मिलकर जान से मारने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने पति के पहले से विवाहित होने और विवाहेत्तर संबंध होने की बात भी शिकायत में कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: भाजपा सांसद अनिल बलूनी के साथ सीबीआई से मिले अंकिता के माता-पिता, की निष्पक्ष जांच की मांग

मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब एसआईटी आरोपों से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों की पड़ताल करेगी। एसआईटी प्रभारी जया बलोनी ने बताया कि टीम इस प्रकरण से जुड़ी सभी जानकारियां और साक्ष्य एकत्र कर रही है। मंत्री का स्वास्थ्य ठीक होने के बाद इस मामले में उनके बयान लिए जाएंगे। वहीं, मंत्री के पति का वायरल ऑडियो एसआईटी ने फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

गिरधारी साहू की पहली शादी से अनजान थी,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed