फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   One person died after being struck by rock falling from the hillside near Chirbasa Kedarnath trek route

केदारनाथ पैदल मार्ग पर हादसा: चीरबासा के पास पत्थर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, 3200 यात्री रोके

Sun, 13 Sep 2026 01:30 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 13 Sep 2026 01:30 PM IST
सार
Register For Event

केदारनाथ से आने वाले 500 यात्रियों को लिनचोली, 1000 यात्रियों को भीमबली में, 1000 को सोनप्रयाग में और 700 को गौरीकुंड में अस्थायी तौर पर रोका गया है।

विज्ञापन
One person died after being struck by rock falling from the hillside near Chirbasa Kedarnath trek route
पत्थर की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर रविवार को चीरबासा हेलिपैड के समीप पहाड़ से अचानक बोल्डर गिरने से एक स्थानीय व्यक्ति मोहन तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। लगातार पत्थर गिरने से राहत एवं बचाव कार्य करना चुनौती बना हुआ है। जिला प्रशासन ने करीब 3200 श्रद्धालुओं को जगह-जगह सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया है।

विज्ञापन


सोनप्रयाग कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुरेश बलूनी के बताया कि केदारनाथ से आने वाले 500 यात्रियों को लिनचोली, 1000 यात्रियों को भीमबली में, 1000 को सोनप्रयाग में और 700 को गौरीकुंड में अस्थायी तौर पर रोका गया है। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि बोल्डर गिरने से मोहन तिवारी निवासी ग्राम पठाली, थाना एवं तहसील ऊखीमठ रुद्रप्रयाग की मौत हुई है।
विज्ञापन


गोपेश्वर: बदरीनाथ के तप्त कुंड में ज्यादा डुबकी से गई दो महिलाओं की जान, हादसे के बाद चिकित्सकों ने चेताया
विज्ञापन
विज्ञापन


रेस्क्यू टीम शव गौरीकुंड लाई और जिला चिकित्सालय भेजा है। लोनिवि गुप्तकाशी के अधिशासी अभियंता सुनील सिंह ने बताया कि 26 श्रमिकों के माध्यम से मलबा एवं पत्थर हटाने का कार्य किया जा रहा है।

वहीं जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि आपदा कंट्रोल रूम से केदारनाथ पैदल मार्ग सहित जनपद के संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के तहत उन्हें सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोका जा रहा है। मौसम एवं मार्ग की परिस्थितियों के अनुसार ही यात्रियों की आवाजाही की अनुमति दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed