Roorkeee News: चीनी और सरसों के बाद अब प्याज के दाम में आया भारी उछाल, दोगुना हुआ महंगा
रसोई का बजट एक बार फिर बिगड़ने लगा है और प्याज ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
चीनी और सरसों के बाद अब प्याज के दाम में अचानक उछाल से महंगाई की मार और बढ़ने की आशंका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीनी व सरसों के दाम के बाद प्याज के दाम में भारी उछाल आ गया है। प्याज के दाम पहले से अब प्रति किलो दोगुना हो गए हैं। खाद्य पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण लोगों को महंगाई की और मार झेलनी पड़ेगी। अब लोगों को डर सता रहा है कि आने वाले दिनों में अन्य खाद्य पदार्थों के दाम और बढ़ सकते हैं। जिससे गरीब तबके के लोगों को गुजर-बसर करनी मुश्किल हो जाएगी।
ये भी पढे़ं...फटाफट इश्क में कई रिस्क: दोस्ती-प्यार के रिश्ते अब कुछ क्लिक की दूरी पर, पहले पहचान, फिर भरोसा, आखिर में अपराध
आबिद, राधेलाल, देशराज, महेंद्र आदि लोगों का कहना है कि दो दिन पहले प्याज पच्चीस रुपये किलो बिक रही थी। रविवार से प्याज पचास रुपये प्रति किलो हो गई है। इससे रसोई के स्वाद पर फर्क पड़ेगा। प्रतिदिन किसी न किसी खाद्य पदार्थ के दाम में बढ़ोतरी हो रही है। इससे लोगों में चिंता बनी हुई है। लोगों ने सरकार से महंगाई पर रोक लगाने की मांग की है। संवाद