फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Scam at Urban Cooperative Bank ED to investigate suspicious financial transactions

अर्बन कोऑपरेटिव बैंक में घोटाला: अब ईडी करेगी संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की जांच, जानिए पूरा मामला

Tue, 29 Sep 2026 09:22 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 29 Sep 2026 09:22 PM IST
सार
Register For Event

देहरादून अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के फॉरेंसिक ऑडिट में बैंक के ऋण वितरण और वित्तीय रिकॉर्ड में अनियमितताओं के संकेत मिले हैं। आरोप है कि वर्ष 2013-14 से नियमों को ताक पर रखकर चुनिंदा लोगों को ऋण बांटे गए।

विज्ञापन
Scam at Urban Cooperative Bank ED to investigate suspicious financial transactions
ईडी - फोटो : डेमो फोटो

विस्तार

अर्बन कोऑपरेटिव बैंक में घोटाले की जांच अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी करेगा। उत्तराखंड पुलिस ने संदिग्ध वित्तीय लेनदेन और बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों के इनपुट मिलने के बाद संबंधित फाइलें ईडी को भेजी हैं।

विज्ञापन


देहरादून अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के फॉरेंसिक ऑडिट में बैंक के ऋण वितरण और वित्तीय रिकॉर्ड में अनियमितताओं के संकेत मिले हैं। आरोप है कि वर्ष 2013-14 से नियमों को ताक पर रखकर चुनिंदा लोगों को ऋण बांटे गए। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जेसीबी मशीनों की खरीद दिखाकर ऋण स्वीकृत कराने और बैंक को घाटे में होने के बावजूद रिकॉर्ड में मुनाफा दर्शाने की गड़बड़ियां भी जांच में सामतने आई हैं।
विज्ञापन


बैंक के नौ हजार से अधिक खाताधारकों की 124 करोड़ रुपये से ज्यादा की जमा राशि फंसी हुई है। मामले में पुलिस की एसआईटी और आर्थिक अपराध शाखा जांच कर चुकी हैं। तत्कालीन शाखा प्रबंधक महाबीर सिंह और बैंक के आईटी अधिकारी समेत आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि मामले की फाइलें ईडी को भेजी गई हैं। केंद्रीय एजेंसी इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून: फर्जी प्रमाणपत्र लगाने वाली एक और एमबीबीएस छात्रा का दाखिला रद्द, 16 पहुंची संख्या

आरबीआई ने लगाए हैं प्रतिबंध

बैंक लगातार घाटे में जा रहा था, लेकिन प्रबंधन कागजों में फर्जी प्रविष्टियां करके बैंक को मुनाफे में दिखाता रहा। खाताधारकों का आरोप है कि साल 1998 से इस बैंक के चेयरपर्सन पद और नेतृत्व पर एक ही परिवार का प्रभाव रहा है। प्रभावित लोगों में कई वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं और ठेकेदार शामिल हैं, जो अपनी जमा पूंजी न निकाल पाने के कारण सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। बैंक की खराब वित्तीय स्थिति और अनियमितताओं को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने फरवरी 2026 में बैंक के संचालन और खाताधारकों द्वारा रकम निकालने पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए थे। इसके बाद प्रभावित लोगों ने बैंक में प्रदर्शन किया और पुलिस को तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed