{"_id":"6a8caff206cb1c28db0c64d3","slug":"transport-department-action-seizure-dehradun-news-c-5-1-drn1089-1050087-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: परिवहन विभाग की कार्रवाई, 3177 वाहनों के चालान, 198 सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: परिवहन विभाग की कार्रवाई, 3177 वाहनों के चालान, 198 सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग की ओर से तीन दिन तक सड़क सुरक्षा अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 3177 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 198 वाहनों को सीज किया गया।
टीमों ने राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों समेत प्रमुख मार्गों पर दिन-रात चेकिंग की। अभियान में 609 वाहन ओवरस्पीडिंग, 269 ओवरलोडिंग और 305 वाहन सड़क किनारे गलत तरीके से खड़े मिले। वहीं 313 चालक बिना हेलमेट वाहन चलाते पकड़े गए। नशे में वाहन चलाने के 13 मामले भी सामने आए।
वाहनों से बाहर निकली सरिया, शटरिंग, पाइप और अन्य निर्माण सामग्री के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इस श्रेणी में 112 वाहनों पर कार्रवाई हुई। विभाग ने चेतावनी दी कि वाहन की बॉडी से बाहर निकली सामग्री दूसरे सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। अभियान के दौरान 371 चालकों के लाइसेंस के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति भी की गई। परिवहन आयुक्त रविनाथ रमन ने कहा कि अभियान का मकसद सिर्फ चालान करना नहीं, बल्कि दुर्घटनाओं के कारण बनने वाले जोखिमपूर्ण व्यवहार पर रोक लगाना है।
विज्ञापन
सड़क किनारे असुरक्षित पार्किंग, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। आरटीओ प्रवर्तन डॉ. अनीता चमोला ने बताया कि संवेदनशील मार्गों पर निगरानी रखी जा रही है। सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।