फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly Election 2027 Preparations Intensify Election Commission Team to Visit State Soon

उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, आयोग की टीम आएगी जल्द, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की बैठक

Thu, 24 Sep 2026 10:51 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 24 Sep 2026 10:51 PM IST
सार
Register For Event

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड में चुनावी तैयारियां अब रफ्तार पकड़ रही हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर मतदान केंद्रों और चुनावी व्यवस्थाओं की तैयारियों की समीक्षा की।

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Election 2027 Preparations Intensify Election Commission Team to Visit State Soon
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। जल्द ही केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम यहां दौरा करेगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सभी जिलाधिकारियों संग बैठक कर चुनाव तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने चुनाव आयोग की गाइडलाइंस के तहत चरणबद्ध तैयारियां करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर मतदान केंद्र के भवन की स्थिति, बिजली, पेयजल, एवं अन्य जरूरी सुविधाओं को सुनिश्चित कर लिया जाए। उन्होंने आयोग की ओर से निर्धारित तिथियों के अनुसार सभी डीईओ, आरओ एवं स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...बदरीविशाल: डीजे बजने पर गरमाया विवाद, भड़के संत-पुरोहित बोले-उत्सव के नाम पर फूहड़ता, यहां शंख बजाना भी वर्जित

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्वीप प्लान बनाने के साथ ही बूथ एवं विधानसभा स्तर पर कार्मिकों का विवरण तैयार करने को कहा। आवश्यक वाहनों, कार्मिकों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारियों को स्पष्ट किया कि आगामी माह में चुनाव आयोग दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारी उत्तराखंड का भ्रमण करेंगे, जिसमें सभी जिलाधिकारियों से चुनाव तैयारियों के संबंध में विस्तारपूर्वक समीक्षा की जाएगी। लिहाजा, समय से तैयारियां पूरी कर लें। बैठक में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सभी जिलाधिकारी उपस्थित रहे।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed