Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand assembly elections 137 women managed polling booths 92 model stations planned

उत्तराखंड: इस बार 130 बूथों की कमान महिलाओं को, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन बनेंगे, चुनाव के लिए प्लान तैयार

Fri, 06 Nov 2026 07:45 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 06 Nov 2026 07:45 AM IST
सार
Register For Event

आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्रों की तस्वीर पहले से अलग नजर आएगी। चुनाव आयोग ने महिला सशक्तीकरण से लेकर दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा और बेहतर मतदान अनुभव के लिए खास इंतजामों का खाका तैयार किया है।

विज्ञापन
Uttarakhand assembly elections 137 women managed polling booths 92 model stations planned
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में इस बार 130 मतदान केंद्रों की कमान महिलाओं के हाथ में होगी। वहीं, मतदाताओं को बेहतर अनुभव के लिए 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाने की योजना भी है। चुनाव आयोग ने आगामी विस चुनाव मद्देनजर बड़ा प्लान तैयार किया है। दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथ भी बनाए जाएंगे।

विज्ञापन

आगामी चुनाव में महिला सशक्तीकरण की मजबूत तस्वीर दिखेगी। 2022 के विधानसभा चुनाव में जहां केवल 79 पोलिंग स्टेशन पूरी तरह महिलाओं की ओर से संचालित थे, वहीं 2027 के चुनाव में इसे बढ़ाकर 137 महिला बूथ करने का प्रस्ताव है। दिव्यांग कार्मिकों के संचालन में 66 विशेष मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। मतदाताओं के बेहतर अनुभव के लिए प्रदेश में 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।

विज्ञापन

20 किमी से अधिक पैदल दूरी वाले बूथ

प्रदेश में कुल 12,543 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। तीन पोलिंग स्टेशन ऐसे हैं, जहां 20 किलोमीटर से भी अधिक की पैदल दूरी तय करनी पड़ेगी। इनमें उत्तरकाशी के दो और चमोली का एक बूथ शामिल है। आठ बूथ ऐसे हैं, जहां 10 से 15 किमी और 23 बूथों पर आठ से 10 किमी की पैदल चढ़ाई चढ़नी होगी। दुर्गम स्थिति को देखते हुए 12 पोलिंग पार्टियां तीन दिन पहले और 665 पार्टियां दो दिन पहले ही मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...आज दून में गृहमंत्री अमित शाह: राज्योत्सव से पुलिस लाइन तक दो बड़े आयोजन, जनसभा को लेकर भी तैयारी

910 मतदाता लगा चुके उम्र का शतक

प्रदेश में एक जुलाई 2026 की स्थिति के अनुसार 910 मतदाता 100 वर्ष से अधिक आयु के हैं। वहीं, 85 वर्ष से अधिक उम्र के कुल 48,558 वरिष्ठ मतदाता पंजीकृत हैं। 76,216 दिव्यांग मतदाता नामांकित हैं, जबकि थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 212 दर्ज की गई है। वनराजि और बुक्सा जनजाति के 18 से अधिक आयु वर्ग के कुल 25,676 पात्र नागरिकों में से 13,053 मतदाताओं का पंजीकरण पूरा किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed