फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand BJP organizational meeting Ram Madhav says Not just majority this time we need a massive mandat

भाजपा की सांगठनिक बैठक: उत्तराखंड पहुंचे राम माधव ने नेताओं में भरा जोश, बोले-बहुमत नहीं, इस बार बहुत मत चाहिए

Fri, 02 Oct 2026 08:26 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 02 Oct 2026 08:26 PM IST
सार
Register For Event

देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को हुई सांगठनिक बैठक में राम माधव ने कहा कि अब चुनाव में कुछ ही माह बचे हैं। हमें संगठन से राजनीतिक कार्यकर्ता की भूमिका में आकर कार्य करना है।

विज्ञापन
Uttarakhand BJP organizational meeting Ram Madhav says  Not just majority this time we need a massive mandat
उत्तराखंड भाजपा प्रभारी राम माधव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड प्रभारी राम माधव ने कहा कि इस बार बहुमत नहीं बहुत मत की जरूरत है। उन्होंने अपनी पहली बैठक में प्रदेश संगठन को आगामी विधानसभा चुनाव में 60 पार का लक्ष्य दिया। सांगठनिक बैठक में उन्होंने नेताओं को जोश भरा।

विज्ञापन


देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को हुई सांगठनिक बैठक में राम माधव ने कहा कि अब चुनाव में कुछ ही माह बचे हैं। हमें संगठन से राजनीतिक कार्यकर्ता की भूमिका में आकर कार्य करना है। केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की धामी सरकार ने प्रदेश का ऐतिहासिक एवं चहुंमुखी विकास किया है। लिहाजा अब राजनीतिक दृष्टि से पार्टी रणनीति को आगे बढ़ाते हुए हमें चुनावों में एब्सोल्यूट मेजॉरिटी नहीं बल्कि हाईएस्ट मेजॉरिटी (पूर्ण बहुमत नहीं, बल्कि सबसे अधिक बहुमत) यानी 60 पार के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर कार्यक्रमों का राजनीतिक संदेश जन-जन के बीच पहुंचना चाहिए।
विज्ञापन


हम सरकार के विकास एवं जनकल्याण कार्यों को जनता के बीच ले जाएं लेकिन विपक्ष की कमजोरी और नकारात्मक मंशा को भी उजागर करना जरूरी है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत कार्यकर्ता हैं। हम सबको घर-घर जाना है। जो भी कुछ हमने संगठन के लिए किया, अब उसकी राजनीतिक परीक्षा का समय आ गया है। संगठन में दो तरफा संवाद और प्रभावी होना चाहिए। बूथों की हर समस्या का समाधान हम सबको करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नमो क्रिकेट लीग: सीएम धामी ने बल्ले पर आजमाया हाथ, क्रिकेट खेल युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

Uttarakhand BJP organizational meeting Ram Madhav says  Not just majority this time we need a massive mandat

तीसरी बार जीतने वाला आठवां राज्य बने उत्तराखंड
राम माधव ने कहा कि अभी बहुत सारे राज्य ऐसे हैं, जहां हम लगातार तीन बार जीते हैं। हमको ऐसा आठवां राज्य बनकर दिखाना है। जिसके लिए हम सबको हमेशा की तरह पहली बार चुनाव लड़ने की मानसिकता और पहली बार जीतने की मानसिकता से चुनाव में जाना है। साढ़े चार वर्ष एक संगठनात्मक कार्यकर्ता के रूप में हम सबने पार्टी को बहुत मजबूत किया है।

युवाओं को उम्र में बांटने वालों को देना है जवाब : बांसुरी
बैठक में सह प्रभारी बांसुरी स्वराज ने कहा कि वर्तमान में देश को धर्म, क्षेत्र और जाति में बांटने के बाद युवाओं को उम्र में बांटने की राजनीति आगे बढ़ रही है। कभी कोई कॉकरोच पार्टी बनकर लीड करने की कोशिश करता है। कोई आम आदमी बनकर तो कोई कांग्रेस का ऐसा नेता, जो अगले चार वर्षों में सीनियर सिटीजन बनने वाला है। इन सबके नाम अलग हैं लेकिन सबकी आत्मा देश विरोधी, सनातन विरोधी भावना से भरी हुई है। वहीं सह प्रभारी अरविंद मेनन ने कहा कि हमें अपनी सरकारों का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनाव में जाना है। एकजुटता से पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed