फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami spoke with Daler Mehndi over phone Talked about Controversy

उत्तराखंड: सीएम धामी ने दलेर मेहंदी से फाेन पर की बात, हालचाल जाना, घटनाक्रम पर भी हुई चर्चा

Fri, 23 Oct 2026 05:54 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 23 Oct 2026 05:54 PM IST
सार
Register For Event

बीते दिनों मंत्री सुबोध उनियाल के गायक दलेर मेहंदी के साथ मंच पर हुए विवाद के बाद अब सीएम धामी ने दलेर मेहंदी से फोन पर बात की है। 

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami spoke with Daler Mehndi over phone Talked about Controversy
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कुंजापुरी मेले की सांस्कृतिक संध्या में गायक दलेर मेहंदी को मंच पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की फटकार लगाने से उपजे विवाद सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आगे आए हैं। गायक मीका सिंह से बात करने के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने दलेर मेहंदी से फोन पर बात कर स्वास्थ्य का हालचाल जाना और विवाद को लेकर चर्चा की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, देवभूमि उत्तराखंड अतिथि देवो भव: की समृद्ध परंपरा का संवाहक है। हमारी लोक संस्कृति, आत्मीय आतिथ्य और सौहार्द की भावना ही देवभूमि की विशिष्ट पहचान है। उत्तराखंड में कला, संस्कृति और कलाकारों का सदैव सम्मान किया जाता है। हमारा प्रयास है कि बीते दिनों के घटनाक्रम को पीछे छोड़ कर आपसी संवाद, सौहार्द और सकारात्मकता की भावना के साथ आगे बढ़ा जाए। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने भी इस मामले में अपनी बात रखी थी है।
विज्ञापन

Trending Videos

बता दें बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री ने दलेर मेहंदी के भाई गायक मीका सिंह से फोन पर बातचीत कर दलेर मेहंदी से जुड़े विवाद के संबंध में चर्चा की थी। मुख्यमंत्री धामी के हस्तक्षेप के बाद विवाद थमता दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed