उत्तराखंड से दिल्ली पहुंचे कांग्रेस नेता: एसआईआर को लेकर जताया विरोध, चुनाव आयोग के बाहर किया प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में एसआईआर के मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली स्थित चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव प्रक्रिया और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर कीं और चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और लोकतंत्र की मजबूती व निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की मांग उठाई।
दिल्ली में प्रदर्शन के बाद दून में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को चुनाव आयोग का बुलावा
दिल्ली में चुनाव आयोग कार्यालय पर प्रदर्शन के बाद देहरादून में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कांग्रेस के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलावा भेजा है। शुक्रवार को दोपहर तीन बजे सचिवालय स्थित आयोग कार्यालय में एसआईआर को लेकर वार्ता की जाएगी।
केंद्रीय चुनाव आयोग ने एसआईआर को लेकर कांग्रेस की आपत्तियों को लेकर वार्ता के समय की मांग पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को बृहस्पतिवार को निर्देश दिए। इस आधार पर उत्तराखंड के सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को पत्र भेजा। इसमें कहा गया है कि कांग्रेस के एसआईआर प्रकरण पर विचार-विमर्श के लिए उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल को 21 अगस्त को बुलाया गया है। ये भी कहा गया है कि अगर शुक्रवार को संभव न हो तो अपनी सुविधा के अनुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में वार्ता के लिए किसी भी दिन आ सकते हैं। अब ये कांग्रेस नेताओं को तय करना है कि वे शुक्रवार को वार्ता करेंगे या किसी अन्य दिन।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.