फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Former CM Harish Rawat did not reach Delhi Today informed Kumari Selja

दिल्ली नहीं पहुंचे हरीश रावत: कुमारी सैलजा से मुलाकात टली, यात्रा को लेकर मिली चिट्टी पर देना था स्पष्टीकरण

Wed, 07 Oct 2026 09:11 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 07 Oct 2026 09:11 PM IST
सार
Register For Event

पार्टी के समानांतर कार्यक्रम ठीक नहीं है। हालांकि यात्रा से एक दिन पर हरीश रावत ने राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात कर यात्रा को लेकर अपनी बात स्पष्ट कर दी थी। प्रभारी की चिट्टी पर उन्होंने अपना पक्ष रखने के लिए प्रभारी से मिलने का समय मांगा था।

विज्ञापन
Uttarakhand Former CM Harish Rawat did not reach Delhi Today informed Kumari Selja
हरीश रावत और कुमारी सैलजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बुधवार को दिल्ली नहीं पहुंच पाए, जिससे उनकी प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा से मुलाकात टल गई। हरदा को धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा को लेकर मिली चिट्टी पर अपना स्पष्टीकरण देने के लिए प्रभारी से मिलने का समय तय था।

विज्ञापन


कुमाऊं क्षेत्र के जसपुर से हल्द्वानी तक धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा करने से पहले प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने हरीश रावत को चिट्टी जारी कर यात्रा को निरस्त करने को कहा था। इसके पीछे प्रभारी ने तर्क दिया था कि पार्टी के समानांतर कार्यक्रम ठीक नहीं है। हालांकि यात्रा से एक दिन पर हरीश रावत ने राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात कर यात्रा को लेकर अपनी बात स्पष्ट कर दी थी। प्रभारी की चिट्टी पर उन्होंने अपना पक्ष रखने के लिए प्रभारी से मिलने का समय मांगा था।
विज्ञापन


हरिद्वार: 'वोट बचाओ, देश बचाओ' यात्रा में भिड़े कांग्रेसी नेता, सड़क पर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को शाम सात बजे मिलने का समय तय था लेकिन प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा पर हरिद्वार में पार्टी की रैली में पहुंची थीं। उधर, हरीश रावत हल्द्वानी में थे, उन्हें वहां से निकलने में देर हो गई और देर शाम तक गजरौला ही पहुंच पाए थे। समय पर दिल्ली न पहुंचने पर उन्होंने प्रभारी को सूचित कर दो दिन में दोबारा से समय देने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed