फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Rajya Sabha Candidate BJP to Balance Garhwal-Kumaon Equation Three Names Likely in Panel

उत्तराखंड: भाजपा में राज्यसभा प्रत्याशी के लिए मंडल संतुलन कसाैटी, आज बैठक, तीन नामों का पैनल चुना जाएगा

Fri, 25 Sep 2026 11:29 AM IST
Renu Saklani आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 25 Sep 2026 11:29 AM IST
सार
Register For Event

राज्यसभा की एक सीट के लिए भाजपा के भीतर दावेदारों को लेकर हलचल तेज है। पार्टी आज शुक्रवार को कोर कमेटी की बैठक में तीन नामों का पैनल तैयार करेगी, जिसके बाद तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Uttarakhand Rajya Sabha Candidate BJP to Balance Garhwal-Kumaon Equation Three Names Likely in Panel
उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा का अगला राज्यसभा प्रत्याशी गढ़वाल से होगा या कुमाऊं से आज शुक्रवार को इस पर फैसला होगा। इसके लिए भाजपा कोर कमेटी की बैठक में तीन नामों का पैनल चुना जाएगा। वैश्य समाज के चेहरे के तौर पर पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी इस पैनल में शामिल हो सकते हैं। भाजपा के कुमाऊं से आखिरी राज्यसभा सांसद भगत सिंह कोश्यारी थे।

विज्ञापन


इनका कार्यकाल 2008–2014 के बीच था। इसके बाद से कुमाऊं के नेताओं को राज्यसभा सीट पर हिस्सेदारी नहीं मिली है। वर्तमान में महेंद्र भट्ट, डॉ. कल्पना सैनी और नरेश बंसल तीनों राज्यसभा सांसद गढ़वाल के हैं। आगामी विस चुनाव के मद्देनजर गढ़वाल-कुमाऊं को बैलेंस करने पर भी पार्टी का जोर है।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...देहरादून: उत्तराखंड वक्फ बोर्ड तीन तलाक और हलाला पीड़ित बेसहारा महिलाओं को देगा मुफ्त आवास, प्रस्ताव अगले माह
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा, अब कोर कमेटी ये तय करेगी कि क्या इस बार कुमाऊं का नंबर आएगा। वहीं, नरेश बंसल का कार्यकाल खत्म होने के चलते ये भी देखा जा रहा है कि वैश्य समाज को ही राज्यसभा में प्रतिनिधित्व मिले। बृहस्पतिवार को पूर्व मंत्री व ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की, जिसके बाद से उनका नाम भी चर्चाओं में आ गया है। चर्चाएं इसलिए भी हैं कि प्रेमचंद को विधानसभा चुनाव में टिकट देकर पार्टी अपने लिए कोई मुश्किल पैदा नहीं करना चाहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed