फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand schools to introduce foreign languages beyond english in atal utkrisht and rajiv navodaya schools

उत्तरखंड: अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में विदेशी भाषा भी पढ़ाने की तैयारी, हर जिले में खुलेंगे प्रशिक्षण केंद्र

Thu, 15 Oct 2026 07:28 AM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 15 Oct 2026 07:28 AM IST
सार
Register For Event

उत्तराखंड के स्कूली विद्यार्थियों को अब अंग्रेजी के अलावा दूसरी विदेशी भाषाएं सीखने का अवसर भी मिल सकता है। सरकार विदेशी भाषा प्रशिक्षण का दायरा बढ़ाकर इसे प्रदेशभर में शुरू करने की तैयारी कर रही है, ताकि युवाओं को पढ़ाई के साथ कौशल विकास और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ा जा सके।

विज्ञापन
Uttarakhand schools to introduce foreign languages beyond english in atal utkrisht and rajiv navodaya schools
शिक्षक

विस्तार

राज्य के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों व राजीव नवोदय विद्यालयों में अंग्रेजी के अतिरिक्त अन्य विदेशी भाषाओं को पढ़ाने की तैयारी है। इस संबंध में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में आयोजित बैठक में दिए। मुख्य सचिव बर्द्धन ने कहा कि विदेशी भाषा प्रशिक्षण को व्यापक कौशल विकास कार्यक्रम के रूप में विकसित किया जाए, ताकि स्कूली विद्यार्थियों, आईटीआई विद्यार्थियों, चिकित्सा एवं नर्सिंग क्षेत्र से जुड़े युवाओं के साथ ही अन्य इच्छुक व्यक्तियों को इसका लाभ मिल सके।

विज्ञापन


उन्होंने कौशल विकास एवं सेवायोजन कार्यालय द्वारा वर्तमान में देहरादून, अल्मोड़ा एवं बागेश्वर में संचालित विदेशी भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रमों को विस्तारित करते हुए प्रदेशभर में शुरू किया जाए। प्रत्येक जिले में विदेशी भाषा प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करते हुए कौशल विकास विभाग के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में संचालित हो रहे केंद्रों को भी इसमें शामिल किया जाए।

विज्ञापन

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड विस सत्र: भराड़ीसैंण की सर्द हवाओं के बीच सदन में होगी मुद्दों की गरमाहट, रणनीति हो रही तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी भाषाओं की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों की सेवाएं लें

मुख्य सचिव ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए दून विश्वविद्यालय से विदेशी भाषाओं की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों की सेवाएं लेने की बात कही। कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें शैक्षणिक क्रेडिट अथवा अन्य प्रोत्साहन देने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। बैठक में सचिव दिलीप जावलकर, डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, विनय शंकर पांडेय,ज्योति यादव, कुलपति दून विश्वविद्यालय प्रो. सुरेखा डंगवाल आदि मौजूद थे।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed