फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Top News Today Uttarakhand Assembly session Supplementary Budget Table Know All Update

UK Top News: विस सत्र में सात हजार करोड़ से ज्यादा का अनुपूरक बजट पेश, उमेश कुमार का बड़ा एलान, पढ़ें अपडेट

Tue, 27 Oct 2026 06:25 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 27 Oct 2026 06:25 PM IST
सार
Register For Event

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आज विधानसभा सत्र के दौरान सीएम धामी ने अनुपूरक बजट पेश किया। वहीं, खानपुर विधायक ने भी बड़ा एलान कर दिया। उधर, बिल्डर पुनीत की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। पढ़ें अहम खबरें...

विज्ञापन
Uttarakhand Top News Today Uttarakhand Assembly session Supplementary Budget Table Know All Update
उत्तराखंड की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र: सीएम धामी ने पेश किया अनुपूरक बजट, गैरसैंणको लेकर हुए अहम प्रावधान

विज्ञापन

उत्तराखंड सरकार ने विधानसभा में 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। इसमें राजस्व मद के लिए 3,679.86 करोड़ रुपये और पूंजीगत मद के लिए 4,164.32 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।  पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड: खानपुर विधायक उमेश कुमार का बड़ा एलान, कल सदन से देंगे इस्तीफा, विपक्ष पर लगाए आरोप, बताई वजह

खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफे की घोषणा की है। कल बुधवार को सदन से इस्तीफा देंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष के साथ हमने कंधे से कंधा मिलाया लेकिन राज्य के भ्रष्टाचार से लेकर हरिद्वार में किसानों की समस्या तक विपक्ष ने कभी साथ नहीं दिया। अगली बार खुद जैसे दो-चार चेहरों के साथ सदन में पहुंचने की ख्वाहिश जताई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


हरिद्वार:  सनावर की गिरफ्तारी पर बोले एसएसपी-नार्को टेस्ट से कोई संबंध नहीं, सेशन ट्रायल के तहत हुई कार्रवाई

उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी को अंकिता भंडारी हत्याकांड में नार्को टेस्ट से बचाने की कार्रवाई बताने वाली सोशल मीडिया पोस्ट को हरिद्वार पुलिस ने भ्रामक बताया है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने स्पष्ट किया कि उर्मिला की गिरफ्तारी रानीपुर कोतवाली में दर्ज एक अलग प्राथमिकी में कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है। इसका अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच और नार्को टेस्ट की प्रक्रिया से कोई संबंध नहीं है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर: गणित के क्षेत्र में गढ़वाल विवि के डॉ. दिव्यांशु चमोली ने हासिल की उपलब्धि, मिला यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड

Trending Videos

देहरादून: बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में केस, मौके पर मिला सुसाइड नोट
रायपुर थाना में बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामला एटीएस, देहरादून में रहने वाले पंकज मित्तल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से जुड़ा है। मृतक के भाई अजय मित्तल की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में व्यापारिक लेन-देन के चलते पंकज को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया गया है। पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड पुलिस का बदला ध्येय वाक्य:  अब कर्म सत्यं शौर्यम् हुआ, अनावरण के लिए छह नवंबर को पहुंचेंगे गृहमंत्री

मित्रता सेवा सुरक्षा। उत्तराखंड पुलिस का यह ध्येय वाक्य बीते जमाने की बात हो गया। अब नया ध्येय वाक्य संस्कृत के तीन शब्दों को कर्म सत्यं शौर्यम् को बनाया गया है। इसके साथ ही 26 साल बाद उत्तराखंड पुलिस के लोगो को भी बदल दिया गया है। अब इसमें शौर्य के प्रतीक लॉरेल रीथ (तेज पत्ते की माला) के बीच हिमालय और नदी को बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed