{"_id":"6ad43dacdf75c16a92016d23","slug":"uttarakhand-weather-will-remain-clear-across-state-for-next-four-days-with-bright-sunshine-2026-10-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: अगले चार दिन प्रदेश भर में साफ रहेगा मौसम, खिलेगी चटक धूप, पहाड़ों में ठंड से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: अगले चार दिन प्रदेश भर में साफ रहेगा मौसम, खिलेगी चटक धूप, पहाड़ों में ठंड से मिलेगी राहत
Sun, 18 Oct 2026 09:15 AM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 18 Oct 2026 09:15 AM IST
बीते दिनों उत्तराखंड में पोस्ट मानसून की बारिश से तापमान में गिरावट होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड का अहसास हुआ था। हालांकि बीते दो दिनों से मौसम साफ होने से राहत मिली है। आज भी प्रदेशभर में धूप खिली है।
विज्ञापन
मसूरी में मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड में अगले चार दिन तक मौसम शुष्क रहेगा। चटक धूप खिलने से पर्वतीय इलाकों में ठंड से राहत मिलेगी साथ ही मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से रविवार को पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का भी अनुमान है।
विज्ञापन
नैनीताल: आज की रात आधा चमकेगा चांद, सजेगी ग्रहों की महफिल; खगोल प्रेमियों के लिए अनूठा और आकर्षक रहेगा नजारा
विज्ञापन
शनिवार के मौसम की बात करें तो दिन भर मौसम शुष्क रहा और ठंड से राहत मिली। आंकड़ों पर नजर डालें तो दून में अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 30.2 डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री गिरावट के साथ 15.0 डिग्री दर्ज किया। आने वाले दिनों की बात करें तो 19 से 22 अक्तूबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। 23 अक्तूबर से एक बार फिर मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।