{"_id":"6a89a825a5a8a0792208456b","slug":"along-with-the-freedom-from-garbage-mega-march-the-mcd-also-emphasized-dengue-prevention-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-151728-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एमसीडी ने कूड़े से आजादी के मेगा मार्च के साथ डेंगू रोकथाम पर भी जोर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एमसीडी ने कूड़े से आजादी के मेगा मार्च के साथ डेंगू रोकथाम पर भी जोर दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली को साफ-सुथरा और मच्छरजनित बीमारियों से मुक्त बनाने के लिए एमसीडी ने शनिवार को उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में स्वच्छता और जनस्वास्थ्य को लेकर एक साथ कई गतिविधियां आयोजित कीं। महापौर प्रवेश वाही ने प्रशांत विहार में दिल्ली को कूड़े से आजादी अभियान के तहत मेगा मार्च में हिस्सा लिया और करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर श्रमदान किया। इसके बाद उन्होंने रोहिणी सेक्टर-8 में एंटी डेंगू माह जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
मेगा मार्च में उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के उपायुक्त अंशुल सिरोही, अधिकारी, सफाई कर्मचारी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। महापौर ने सड़क किनारे पेड़ों की छंटाई, सड़कों से अतिक्रमण हटाने और गड्ढों को भरने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान मच्छररोधी दवा का छिड़काव भी किया गया। नागरिकों को जागरूक करने के लिए स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया। रोहिणी सेक्टर-8 में आयोजित एंटी डेंगू माह जागरूकता कार्यक्रम में महापौर ने डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की रोकथाम पर जोर दिया।