फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal asked PM Modi where are Abhijit Dipke Dhruv Rathee Saurabh Das

रिहा होते ही प्रधानमंत्री से केजरीवाल का सवाल: पूछा- दिपके, ध्रुव राठी और सौरभ कहां हैं? देश चाहता है जानना

Sat, 10 Oct 2026 10:35 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 10 Oct 2026 10:35 PM IST
सार
Register For Event

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, 'प्रधान मंत्री जी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, ध्रुव राठी और सौरब दास कहां हैं? आपने पुलिस के जरिए उन्हें कहां रखा है? 
देश जानना चाहता है।'

विज्ञापन
Arvind Kejriwal asked PM Modi where are Abhijit Dipke Dhruv Rathee Saurabh Das
केजरीवाल ने पूछा कहां हैं ये लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पुलिस ने रिहा कर दिया है। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को भी रिहा कर दिया गया। हिरासत से छूटने के बाद ने एक एक्स पर लिखा, 'प्रधान मंत्री जी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, ध्रुव राठी और सौरब दास कहां हैं? आपने पुलिस के जरिए उन्हें कहां रखा है? देश जानना चाहता है।'

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Trending Videos

घर के बाहर से लिए गए थे हिरासत में
बता दें कि शनिवार को दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल को उनके आवास के बाहर ही हिरासत में ले लिया था। वह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मार्च कर रहे थे।

पहले ही कर दिया था प्रदर्शन में शामिले होने का एलान
प्रदर्शन के एक दिन पहले शुक्रवार को केजरीवाल ने कहा था कि वह अपने परिवार के साथ इस प्रदर्शन में शामिल होंगे और युवाओं से कथित वोट चोरी को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग वाले प्रदर्शन में जुड़ने की अपील की थी। इसे लेकर केजरीवाल समेत आप नेताओं के घर के बाहर पहले से पुलिस तैनात रही। शनिवार दोपहर जैसे ही वह अपने घर से निकले तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें हिरासत में लेने का प्रयास किया। इस दौरान केजरीवाल समेत आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुलिस का विरोध किया। बाद में पुलिसकर्मियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed