{"_id":"6a897910ccb7b85f7b0c99fa","slug":"body-of-young-woman-found-in-a-hotel-in-delhi-s-moti-bagh-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: मोतीबाग के होटल में मिली महिला की लाश, कमरे में फांसी पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: मोतीबाग के होटल में मिली महिला की लाश, कमरे में फांसी पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 22 Aug 2026 03:55 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 22 Aug 2026 03:55 PM IST
दिल्ली के मोती बाग इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक ओयो होटल में एक महिला की लाश फंदे से लटकी हुई मिली।
विज्ञापन
होटाल में मिला युवती का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली के मोती बाग इलाके से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने स्थानीय लोगों को दहला दिया है। एक ओयो होटल के कमरे में एक महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस महिला की पहचान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। होटल के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है और आसपास के इलाके में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला कब और किसके साथ होटल में आई थी और उसकी मौत का कारण क्या है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन