{"_id":"6a89c1c2de9ad8b9a1011854","slug":"three-accused-in-knife-attack-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-151765-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: चाकू से हमले के तीन आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: चाकू से हमले के तीन आरोपी पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। मंगोलपुरी के एल-ब्लॉक में शुक्रवार शाम हुए चाकू से हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। इस घटना में पांच से छह लोग घायल हुए थे, हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस ने एक आरोपी सुमित को उसके दो नाबालिग साथियों के साथ पकड़ा है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो चाकू बरामद किए हैं। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि 21 अगस्त को मंगोलपुरी थाना क्षेत्र में तीन-चार युवकों ने लोगों से मारपीट कर चाकू से हमला किया था। घायलों को संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। मेडिकल जांच में किसी की भी हालत गंभीर नहीं पाई गई। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच की।
सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद सुल्तानपुरी निवासी 18 वर्षीय सुमित की पहचान हुई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सुमित ने अपने नाबालिग साथियों के बारे में बताया, जिसके बाद उन्हें भी हिरासत में लिया गया। पुलिस ने उनके पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए चाकू भी बरामद किए। शुरुआती जांच में यह घटना वर्चस्व और आपसी विवाद का परिणाम सामने आई है। ब्यूरो