फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bouncer Ajay death case he died due to falling into drain and suffocation

बाउंसर अजय की मौत का मामला: पुलिस का दावा नाले में गिरकर दम घुटने से गई थी जान, परिजन लगा रहे हत्या का आरोप

Sat, 03 Oct 2026 06:39 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 03 Oct 2026 06:39 PM IST
सार
Register For Event

परिवार का आरोप है कि जहां अजय का शव मिला, उसके आसपास पहले भी इसी तरह की कई वारदातें हो चुकी हैं। आनंद विहार के आसपास ऑटो चालकों का गैंग सक्रिय है जो इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा है।

विज्ञापन
bouncer Ajay death case he died due to falling into drain and suffocation
शव (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के चिल्ला गांव निवासी बाउंसर अजय की मौत के मामले में पुलिस का दावा है कि उनकी मौत नाले में गिरकर दम घुटने से हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने यह दावा किया है। वहीं अजय के परिवार ने पुलिस के दावों को सिरे से नकार दिया है। उनका साफ कहना है कि अजय की हत्या कर शव को नाले में डाला गया है।

विज्ञापन


परिवार का आरोप है कि जहां अजय का शव मिला, उसके आसपास पहले भी इसी तरह की कई वारदातें हो चुकी हैं। आनंद विहार के आसपास ऑटो चालकों का गैंग सक्रिय है जो इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा है। पुलिस मामले से अपना पल्ला झाड़ने का प्रयास कर रही है। परिजनों का कहना है कि वह अजय को इंसाफ दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि अजय की मौत के मामले में पुलिस बीएनएसएस की 194 के तहत कानूनी कार्यवाही कर रही है। मृतक अजय परिवार के साथ चिल्ला गांव में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं। वह नोएडा के एक बिल्डर के यहां बतौर बाउंसर कार्यरत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 24 सितंबर को अजय नोएडा से अपने घर के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं पहुंचे। परिजनों ने 26 सितंबर को नोएडा में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पत्नी ने बताया कि अजय ने आखिरी बार आनंद विहार से फोन किया था और जिस ऑटो में बैठे थे, उसका नंबर और फोटो भी व्हाट्सएप पर भेजा था।

इसी दौरान आनंद विहार के नजदीक कौशांबी के पास नाले में पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को एक अज्ञात शव मिला। जिसे पहचान के लिए एलबीएस अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया था। एक अक्तूबर की रात परिजनों ने मोर्चरी पहुंचकर शव की पहचान अजय के रूप में की। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ।

पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि 24 सितंबर को अजय नोएडा में अपने दोस्त के पास गए थे। दोस्त ने उन्हें रैपिडो बाइक से घर के लिए रवाना किया, लेकिन बाइक चालक ने उन्हें सेक्टर-62 के पास छोड़ दिया। वहां से अजय ऑटो पकड़कर आनंद विहार पहुंचे। आनंद विहार पहुंचकर उन्होंने एक दुकान से पानी खरीदा।


इसके बाद वह हादसे का शिकार हुए। परिजनों ने बकायदा उनकी हत्या कर शव नाले में डालने का आरोप लगाया है। जिस ऑटो में सवार होकर अजय आनंद विहार पहुंचे थे, उसका चालक अभी तक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने ऑटो जब्त कर लिया है। मामले की छानबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed