{"_id":"6a8f8fecb878f93d97026ab5","slug":"delhi-preparations-to-eliminate-red-tape-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कागजी जंजाल खत्म करने की तैयारी, सिंगल फाइल सिस्टम पर होंगे पीडब्ल्यूडी के प्रोजेक्ट; समिति गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कागजी जंजाल खत्म करने की तैयारी, सिंगल फाइल सिस्टम पर होंगे पीडब्ल्यूडी के प्रोजेक्ट; समिति गठित
Thu, 27 Aug 2026 06:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 27 Aug 2026 06:46 AM IST
विभाग अब सिंगल फाइल सिस्टम लागू करने की संभावनाएं तलाश रहा है। इसके लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन हुआ है, जो इस व्यवस्था के कार्यान्वयन को लेकर अपनी रिपोर्ट 15 दिन में सौंपेगी।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में परियोजनाओं से जुड़ी कागजी कार्रवाई को कम करने और अलग-अलग स्तरों पर बनने वाली फाइलों की बहुलता से बचने की दिशा में पहल शुरू हो गई है। विभाग अब सिंगल फाइल सिस्टम लागू करने की संभावनाएं तलाश रहा है। इसके लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन हुआ है, जो इस व्यवस्था के कार्यान्वयन को लेकर अपनी रिपोर्ट 15 दिन में सौंपेगी।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार, दिल्ली के भौगोलिक क्षेत्र के कॉम्पैक्ट होने को देखते हुए विभाग में कागजी कार्रवाई की बहुलता से बचने के लिए सिंगल फाइल सिस्टम के कार्यान्वयन की संभावनाओं का अध्ययन किया जाएगा। इसके लिए समिति गठित की गई है। समिति को 15 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश इंजीनियर-इन-चीफ की मंजूरी के बाद जारी किया गया है।
विज्ञापन
सिंगल फाइल सिस्टम लागू होने की स्थिति में किसी परियोजना से संबंधित कागजी प्रक्रिया को एक ही फाइल में करने की दिशा में काम किया जाएगा। इससे एक ही परियोजना से जुड़े दस्तावेजों और पत्राचार के अलग-अलग फाइलों में बंटने की समस्या को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
फिलहाल पीडब्ल्यूडी ने सिंगल फाइल सिस्टम को लागू नहीं किया है। विभाग ने पहले इसकी व्यवहार्यता और कार्यान्वयन की संभावनाओं का अध्ययन करने का फैसला किया है। समिति की रिपोर्ट के बाद यह स्पष्ट होगा कि नई व्यवस्था किस तरह लागू की जा सकती है और किन तरह की परियोजनाओं को इसके दायरे में लाया जाएगा।