फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Diwali and Chhath special trains no and route in hindi

दिवाली-छठ पर घर जाना होगा आसान: दिल्ली से बिहार-यूपी समेत कई राज्यों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें रूट

Fri, 02 Oct 2026 05:54 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 02 Oct 2026 05:54 PM IST
सार
Register For Event

इन स्पेशल ट्रेनों से दिल्ली को पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और असम के प्रमुख शहरों से जोड़ा जाएगा। विशेष ट्रेनों के संचालन से पर्व के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
Diwali and Chhath special trains no and route in hindi
रेलवे चलाएगा दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने कई विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इन ट्रेनों से दिल्ली को पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और असम के प्रमुख शहरों से जोड़ा जाएगा। विशेष ट्रेनों के संचालन से पर्व के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन

 

नई दिल्ली से दानापुर विशेष ट्रेन
रेलवे के अनुसार, अमृतसर-बरौनी-अमृतसर विशेष ट्रेन संख्या 04668 प्रत्येक रविवार को चार अक्तूबर से 29 नवंबर तक चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04667 प्रत्येक मंगलवार को छह अक्तूबर से एक दिसंबर तक संचालित होगी। नई दिल्ली-दानापुर विशेष ट्रेन संख्या 04090 दो अक्तूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04089 तीन अक्तूबर से 21 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को दानापुर से शाम 4:40 बजे रवाना होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज से निजामुद्दीन विशेष ट्रेन
इसी तरह प्रयागराज-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन संख्या 04183 20 अक्तूबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को प्रयागराज से दोपहर 3:25 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 11:35 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में 04184 प्रत्येक बुधवार को 21 अक्तूबर से दो दिसंबर तक दोपहर 3:45 बजे हजरत निजामुद्दीन से रवाना होगी। 

विज्ञापन

नई दिल्ली-गया और नई दिल्ली-पटना विशेष ट्रेन 
दिल्ली-कामाख्या विशेष ट्रेन संख्या 04076 तीन अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। वापसी में 04075 पांच अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को संचालित होगी। वहीं, नई दिल्ली-गया विशेष ट्रेन 04064 का संचालन 11 से 25 अक्तूबर तक होगा, जबकि वापसी 04063 से 12 से 26 अक्तूबर तक होगी। दोनों दिशाओं में 13-13 फेरे होंगे। नई दिल्ली-पटना विशेष ट्रेन 04088 दस से 25 अक्तूबर तक रोजाना चलेगी। वापसी में 04087 का संचालन 11 से 26 अक्तूबर तक रोजाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed