फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   France Student Protests School Closures and Violence Explained

फ्रांस में छात्रों का उग्र प्रदर्शन: स्कूलों के गेट पर आगजनी; 170 घायल, 400 हाईस्कूलों पर ताले की नौबत क्यों?

Fri, 02 Oct 2026 07:36 PM IST
राकेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: राकेश कुमार Updated Fri, 02 Oct 2026 07:36 PM IST
सार
Register For Event

फ्रांस में छात्र स्कूलों की खराब स्थिति, लंबे पढ़ाई के घंटों, कर्मचारियों की कमी और बजट में कटौती के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को 564 स्कूलों में प्रदर्शन या व्यवधान की घटनाएं सामने आईं। करीब 400 हाईस्कूल बंद रहने की आशंका थी। शिक्षा मंत्री के मुताबिक, करीब 170 छात्र और कम से कम 65 कर्मचारी घायल हुए हैं। आंदोलन के दौरान आगजनी और पुलिस से झड़पों के बीच सरकार ने अभिभावकों से बच्चों को प्रदर्शन से दूर रखने की अपील की है।
 

विज्ञापन
France Student Protests School Closures and Violence Explained
फ्रांस में हिंसा - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति को लेकर छात्रों का गुस्सा बढ़ गया है। छात्र सड़कों पर उतरकर विरोध कर रहे हैं। शुक्रवार को कई जगह स्कूलों के गेट बंद कर दिए गए। कुछ जगह आगजनी हुई। पुलिस के साथ छात्रों की झड़पें भी हुईं। यह आंदोलन पिछले सप्ताह पेरिस से शुरू हुआ था। अब यह देश के दूसरे हिस्सों में भी फैल गया है।
विज्ञापन


छात्रों का कहना है कि स्कूलों में पढ़ाई के घंटे बहुत लंबे हैं। कक्षाओं में पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं। कई कमरों में बहुत गर्मी रहती है। शिक्षकों और दूसरे कर्मचारियों की कमी से भी पढ़ाई प्रभावित होती है। छात्र स्कूलों के बजट में कटौती का भी विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन


कितने स्कूल बंद हुए और कहां-कहां हुई आगजनी?
फ्रांस के शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, शुक्रवार को दिन की शुरुआत से 564 स्कूलों में प्रदर्शन या किसी तरह की रुकावट की घटनाएं सामने आईं। शिक्षा मंत्री एडुआर गेफ्रे ने कहा कि देश के करीब 3,700 हाईस्कूलों में से लगभग 400 शुक्रवार को बंद रहने की आशंका थी। कई स्कूलों ने ऑनलाइन पढ़ाई कराने की योजना भी बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेरिस में दो हाईस्कूलों के प्रवेश द्वारों पर आग लगने से नुकसान हुआ। इनमें लियोनार्ड डी विंची और गैस्टन-बाशेलार्ड स्कूल शामिल हैं। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। ल्योन शहर में भी प्रदर्शन के दौरान आगजनी हुई। दक्षिणी शहर मार्सेई में कई स्कूलों ने दूरस्थ पढ़ाई की व्यवस्था करने की योजना बनाई।



प्रदर्शन में कितने घायल और कितनी गिरफ्तारियां?
शिक्षा मंत्री एडौर्ड गेफ्रे के अनुसार, आंदोलन शुरू होने के बाद से करीब 170 छात्र घायल हुए हैं। कम से कम 65 कर्मचारी भी चोटिल हुए हैं। इनमें 40 हाईस्कूलों के प्रधानाचार्य शामिल हैं। इसके अलावा 100 से अधिक हाईस्कूलों को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

न्याय मंत्री जेराल्ड डरमानिन ने बताया कि आंदोलन शुरू होने के बाद से करीब 2,000 लोगों को पुलिस हिरासत में लिया गया है। इनमें 90 प्रतिशत नाबालिग हैं। उन्होंने अभियोजकों से कहा है कि प्रदर्शन के दौरान बच्चों की ओर से की गई तोड़फोड़ के लिए उनके माता-पिता को जिम्मेदार ठहराने और मरम्मत का खर्च वसूलने की कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें: 'स्मित को कभी घबराते नहीं देखा': भारतीय पायलट के सहकर्मियों और दोस्तों ने सुनाए पुराने किस्से; खोले कई राज

सरकार और छात्रों के बीच विवाद क्यों बढ़ा?
सरकार ने छात्रों की शिकायतों को जायज माना है। हालांकि, उसने प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा की आलोचना की है। शिक्षा मंत्री का आरोप है कि कुछ हिंसक समूहों ने छात्र आंदोलन को अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को प्रदर्शन में जाने से रोकने की अपील की है।


दूसरी ओर, छात्रों ने पुलिस पर जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस आंसू गैस के गोले दाग रही है और इससे छात्र घायल हो रहे हैं। पश्चिमी फ्रांस के ब्रेस्ट शहर में केरिशेन हाईस्कूल के पास पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। रेनेस शहर में भी प्रदर्शन के दौरान तनाव देखने को मिला।

राष्ट्रपति चुनाव से पहले आंदोलन पर राजनीति क्यों?
फ्रांस में राष्ट्रपति चुनाव में अभी आधे साल से कुछ अधिक समय बाकी है। ऐसे में छात्र आंदोलन को लेकर राजनीतिक आरोप भी लग रहे हैं। सरकार ने वामपंथी पार्टी फ्रांस अनबाउड और उसके नेता ज्यां-ल्यूक मेलेंशों पर आंदोलन के पीछे होने का आरोप लगाया है। मेलेंशों आगामी राष्ट्रपति चुनाव में फिर से उम्मीदवार हैं। 

रेनेस में 16 साल की छात्रा लोला ने कहा कि उनके स्कूल का गेट बंद हो गया है और उनके हिसाब से छात्रों ने अपनी मांगों में जीत हासिल कर ली है। उसने पुलिस की कार्रवाई पर भी नाराजगी जताई। आंदोलन के कारण कई स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है। फिलहाल छात्रों का विरोध जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed