फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DUSU Elections 2026 results to be declared on saturday

डूसू चुनाव 2026: ईवीएम में बंद हुआ 20 उम्मीदवारों का भविष्य, 40-45 फीसदी मतदान का अनुमान; कल आएंगे नतीजे

Fri, 18 Sep 2026 11:01 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 18 Sep 2026 11:01 PM IST
सार
Register For Event

डूसू चुनाव के लिए विश्वविद्यालय के 52 कॉलेजों और विभागों में मतदान केंद्र बनाए गए थे। मतदान पूरा होने के बाद अब शनिवार सुबह आठ बजे डीयू के मल्टीपर्पज हॉल में मतगणना शुरू होगी।

विज्ञापन
DUSU Elections 2026 results to be declared on saturday
डूसू चुनाव 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव का करीब एक माह से चला आ रहा चुनावी संग्राम शुक्रवार को मतदान के साथ खत्म हो गया। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों के लिए मैदान में उतरे 20 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में बंद हो गया है। इस बार डूसू चुनाव में करीब 1.51 लाख छात्र मतदाता थे। अब शनिवार को होने वाली मतगणना में तय होगा कि डीयू की छात्र राजनीति की कमान किसके हाथ जाएगी। पिछले साल कुल मतदान प्रतिशत 39.45 फीसदी रहा था।

विज्ञापन

 

40 से 45 फीसदी मतदान का अनुमान
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, इस बार कुल मतदान करीब 40 से 45 फीसदी के बीच रहने का अनुमान है। सुबह की पाली में करीब 39.77 फीसदी मतदान हुआ। एनएसयूआई, एबीवीपी, आइसा और एएसएपी के उम्मीदवारों के बीच हुए मुकाबले में सुबह मतदान की शुरुआत अपेक्षाकृत धीमी रही। कैंपस और आउटर कॉलेजों में शुरुआती घंटों में मतदान केंद्रों पर छात्रों की भीड़ कम दिखाई दी, लेकिन सुबह 11 बजे के बाद मतदान में तेजी आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम 7.30 बजे तक चला मतदान
शाम की पाली वाले कॉलेजों में मतदान दोपहर तीन बजे शुरू हुआ और रात 7:30 बजे तक चला। निर्धारित समय तक मतदान केंद्र में मौजूद छात्रों को वोट डालने का मौका दिया गया। मतदान खत्म होने के बाद सभी ईवीएम को सील कर सुरक्षित कर दिया गया।

विज्ञापन

1,000 ईवीएम का हुआ इस्तेमाल
डीयू के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. राज किशोर शर्मा ने बताया कि चुनाव के लिए कुल 1,000 ईवीएम का इस्तेमाल किया गया, जिनमें से 960 मशीनों को मतदान के लिए लगाया गया था, जबकि 40 मशीनें रिजर्व रखी गई थीं। मतदान के दौरान 12 कंट्रोल रूम संचालित किए गए। तकनीकी खराबी की स्थिति से निपटने के लिए विशेषज्ञों को भी उपलब्ध रखा गया था। हालांकि, कहीं से भी ईवीएम में खराबी की शिकायत नहीं मिली।

सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम
कॉलेजों में बनाए गए मतदान केंद्रों पर सुबह 8:30 बजे मतदान शुरू हुआ और दोपहर एक बजे तक चला। निर्धारित समय तक कॉलेज परिसर में प्रवेश कर चुके छात्रों को मतदान का मौका दिया गया। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कॉलेजों के बाहर छात्रों के आईकार्ड की जांच के बाद ही उन्हें परिसर में प्रवेश दिया गया। पुलिस की ओर से भी प्रवेश के दौरान जांच की गई।

शनिवार सुबह आठ बजे से मतगणना
डूसू चुनाव के लिए विश्वविद्यालय के 52 कॉलेजों और विभागों में मतदान केंद्र बनाए गए थे। मतदान पूरा होने के बाद अब शनिवार सुबह आठ बजे डीयू के मल्टीपर्पज हॉल में मतगणना शुरू होगी। दोपहर तक नतीजे घोषित होने की संभावना है। ऐसे में प्रत्याशियों के साथ-साथ छात्र संगठनों की नजर अब ईवीएम खुलने पर टिकी है।

पिछले वर्षों में मतदान का प्रतिशत
वर्ष 2011 35.00
वर्ष 2012 40.40
वर्ष 2013 43.38
वर्ष 2014 44.43
वर्ष 2015 43.30
वर्ष 2016 37.00
वर्ष 2017 42.80
वर्ष 2018 44.46
वर्ष 2019 39.90
वर्ष 2023 42.16
वर्ष 2024 29.07
वर्ष 2025 39.45

नोट: कोविड के कारण 2020, 2021, 2022 में चुनाव नहीं हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed