{"_id":"6a86ecb395a36eee9b05e408","slug":"companies-will-offer-job-opportunities-at-the-job-fair-faridabad-news-c-25-1-mwt1001-114734-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रोजगार मेले में निजी कंपनियां देंगी नौकरी के अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रोजगार मेले में निजी कंपनियां देंगी नौकरी के अवसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिला रोजगार अधिकारी श्याम सुंदर रावत ने बताया कि 25 अगस्त को सुबह 10 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मरोड़ा के प्रांगण में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में नूंह सहित आसपास के जिलों की कई प्रतिष्ठित निजी कंपनियां भाग लेंगी। इनमें एसआरएस डाई कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, रासंडिक प्राइवेट लिमिटेड, रूप ऑटोमोटिव, एयरटेल इंडिया, थ्री एस एप्लाइड और लाइफस्टाइल प्राइवेट लिमिटेड सहित अन्य कंपनियां शामिल हैं।
दसवीं, बारहवीं, स्नातक और आईटीआई उत्तीर्ण युवा मेले में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को रोजगार कार्यालय पंजीकरण पहचान पत्र, बायोडाटा और शैक्षणिक प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। जिन युवाओं का रोजगार कार्यालय में पंजीकरण नहीं है, वे हरियाणा रोजगार विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कर मेले में शामिल हो सकते हैं। रोजगार अधिकारी ने युवाओं से अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।