फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A constable injured in a road accident died while undergoing treatment

गाजियाबाद: सड़क हादसे में घायल सिपाही की उपचार के दौरान मौत हुई, अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी थी टक्कर

Wed, 09 Sep 2026 11:30 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 09 Sep 2026 11:30 AM IST
सार
Register For Event

मूल रूप से आगरा के रहने वाले सूरज 2024 बैच के सिपाही थे। ट्रेनिंग के बाद लोनी थाने में उनकी पहली तैनाती थी। 

विज्ञापन
A constable injured in a road accident died while undergoing treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोनी कोतवाली क्षेत्र के बंथला चिरोड़ी मार्ग पर ऑटो में बैठकर थाने की तरफ जा रहे सिपाही सूरज (24) की मंगलवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने के बाद सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने अपनी तरफ से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना की जानकारी सिपाही के परिजनों को दी गई। 

विज्ञापन


मूल रूप से आगरा के रहने वाले सूरज 2024 बैच के सिपाही थे। ट्रेनिंग के बाद लोनी थाने में उनकी पहली तैनाती थी। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 4:30 बजे सिपाही सूरज किसी सरकारी कार्य से लोनी थाना ऑटो में बैठकर जा रहे थे। बंथला चिरोड़ी मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


टक्कर लगने से सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को कौशांबी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान सिपाही सूरज को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एसीपी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं। जल्द वाहन चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed