{"_id":"6a928286075e76698b02769c","slug":"dilapidated-roof-collapses-in-loni-today-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में फैली अफवाह!: लोनी में भरभराकर गिरी जर्जर छत, सिलेंडर फटने की झूठी खबर से मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में फैली अफवाह!: लोनी में भरभराकर गिरी जर्जर छत, सिलेंडर फटने की झूठी खबर से मची अफरा-तफरी
Sat, 29 Aug 2026 12:27 PM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:27 PM IST
गाजियाबाद के लोनी इलाके में एक मकान की पुरानी और जर्जर छत अचानक भरभराकर गिर गई। इससे सिलिंडर फटने की अफवाह फैल गई।
विज्ञापन
जर्जर छत गिरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंकुर विहार थाना क्षेत्र के कच्चा बलराम नगर की गली नंबर-13 में शुक्रवार सुबह एक मकान की पुरानी और जर्जर छत अचानक भरभराकर गिर गई। छत गिरने से तेज आवाज हुई, जिसके बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने छत गिरने के साथ सिलिंडर फटने और मकान में लोगों के दबे होने की सूचना डायल-112 पर दे दी।
विज्ञापन
एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि सूचना मिलते ही अंकुर विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस जांच में सामने आया कि मकान मालिक सतीश कुमार पुत्र स्वर्गीय जयकुमार शर्मा की छत काफी पुरानी और जर्जर थी। इसी वजह से वह अचानक गिर गई।
विज्ञापन
जांच में सिलेंडर फटने की बात पूरी तरह गलत पाई गई। पुलिस के अनुसार, मकान में बादल पुत्र इकबाल किराए पर रहता था। हादसे के दौरान बादल को हल्की चोट आई। मकान में बंधी मकान मालिक की भैंसों को भी मामूली चोटें आई हैं। गनीमत रही कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन