फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Notorious snatcher Makkhi arrested in encounter

गाजियाबाद: मंगलसूत्र छीनने वाले शातिर बदमाश से देर रात मुठभेड़, पैर में लगी गोली

Thu, 24 Sep 2026 08:38 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 24 Sep 2026 08:38 AM IST
सार
Register For Event

गाजियाबाद की कविनगर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शातिर स्नेचर इमरान मंसूरी उर्फ मक्खी को गिरफ्तार किया है, जिसके पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन
Ghaziabad Notorious snatcher Makkhi arrested in encounter
गाजियाबाद मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना कविनगर पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगी है।  

विज्ञापन


एसीपी कविनगर अभय राजेंद्र डागा ने बताया कि बुधवार की देर रात टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शताब्दीपुरम स्थित आईडीएल कॉलेज रोड चौराहे के पास एक संदिग्ध स्कूटी सवार को रोकने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


खुद को घिरता देख अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए संजय नगर अस्पताल भेजा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान इमरान मंसूरी उर्फ मक्खी (20 ) निवासी लोहिया नगर, थाना आदर्श नगर, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में इमरान ने बताया कि उसने अपने साथी सूरज के साथ मिलकर बीते 11 सितंबर 2026 को आर.के. पुरम, गोविंदपुरम क्षेत्र से एक महिला के गले से लगभग 5 ग्राम का सोने का मंगलसूत्र छीना था।


घटना के बाद उन्होंने मंगलसूत्र को पिघलाकर सोने की टिक्की बना ली थी।  घायल बदमाश ने पूछताछ में आरडीसी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से दो मोबाइल फोन भी झपटने की वारदात को स्वीकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed