{"_id":"6a898afaa230182d120f390c","slug":"man-befriends-minor-girl-under-a-false-name-pressures-her-to-convert-in-ghaziabad-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलम ने रोहन बनकर की दोस्ती: नाबालिग पर धर्म परिवर्तन का दबाव और होटल ले जाने की कोशिश, पिता की तहरीर पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलम ने रोहन बनकर की दोस्ती: नाबालिग पर धर्म परिवर्तन का दबाव और होटल ले जाने की कोशिश, पिता की तहरीर पर केस
Sat, 22 Aug 2026 05:12 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 22 Aug 2026 05:12 PM IST
गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र से फर्जी पहचान बताकर एक नाबालिग लड़की को जाल में फंसाने, मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना देने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र से फर्जी पहचान बताकर एक नाबालिग लड़की को जाल में फंसाने, मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना देने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री क्षेत्र के स्कूल में 10 वीं कक्षा में पढ़ती है। कुछ समय पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी मुलाकात एक युवक से हुई, जिसने अपना नाम 'रोहन राजपूत' बताया था। जब किशोरी उससे मिलने गई, तो पता चला कि युवक का असली नाम आलम है। सच्चाई का पता चलते ही किशोरी ने उससे बात करना बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा।
विज्ञापन
आरोपी आलम पीड़िता पर शादी करने के लिए मुसलमान बनने का लगातार दबाव बना रहा था। आरोप है कि उसने किशोरी को जबरन होटल ले जाने की कोशिश की और उस पर शारीरिक सम्बंध बनाने का दबाव डाला। पीड़िता ने पूरी आपबीती अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद पिता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी 'आलम उर्फ रोहन राजपूत' के खिलाफ मसूरी थाने में सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन