{"_id":"6ab6c6120c4f47afcd0bf361","slug":"greater-noida-fire-breaks-out-in-a-parked-bus-three-fire-tenders-extinguish-the-blaze-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: खड़ी बस में लगी आग, आधे घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की तीन गाड़ियों ने बुझाई; कोई जनहानि नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: खड़ी बस में लगी आग, आधे घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की तीन गाड़ियों ने बुझाई; कोई जनहानि नहीं
Sat, 26 Sep 2026 12:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:36 AM IST
आग लगने से बस धू-धूकर जलने लगी। गनीमत रही कि घटना के समय बस में कोई मौजूद नहीं था। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
आग पर काबू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के तुगलपुर में शुक्रवार रात निजी हॉस्टल की बताई जा रही खड़ी बस में अचानक आग लग गई। आग लगने से बस धू-धूकर जलने लगी। गनीमत रही कि घटना के समय बस में कोई मौजूद नहीं था। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार तुगलपुर में मुख्य सड़क पर एक निजी हॉस्टल की बस खड़ी थी। रात करीब साढ़े 11 बजे बस में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने बस को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने बस से आग की लपटें उठती देख घटना की सूचना संबंधित विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
दमकलकर्मियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग बुझा दी गई। घटना के समय बस खाली थी, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि किसी व्यक्ति ने बस के पास जलती हुई बीड़ी या सिगरेट फेंक दी होगी। इसके कारण बस में आग लगी हो सकती है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण की अभी पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित विभाग की जांच के बाद ही आग लगने के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने के बाद स्थिति का जायजा लिया। वहीं मीडिया सेल गौतम बुद्धनगर का कहना है कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।