{"_id":"6a898c7aee8b3a665001b214","slug":"gurugram-metro-work-to-pick-up-pace-now-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-98562-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गुरुग्राम मेट्रो...अब काम पकड़ेगा रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गुरुग्राम मेट्रो...अब काम पकड़ेगा रफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राउंड जीरो पर उतरे अधिकारी, परियोजना में आ रहीं बाधाएं होंगी दूर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आवास और शहरी कार्य मंत्रालय की सचिव व गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड की अध्यक्ष डी. थारा ने शनिवार को गुरुग्राम मेट्रो रेल परियोजना की उच्च-स्तरीय समीक्षा की। उनके साथ गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. चंदर शेखर खरे भी मौजूद रहे। इस दौरान यूटिलिटी शिफ्टिंग और पुनर्स्थापन के मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान गुरुग्राम मेट्रो परियोजना में आ रही बाधाओं को दूर कर काम में तेजी लाने पर जोर दिया है। साथ ही बिजली, सड़क संबंधी बुनियादी ढांचे और अन्य सेवाओं के स्थानांतरण पर चर्चा हुई। इस दौरान अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण भी किया।
बैठक में जीएमआरएल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड और हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। अधिकारियों ने उमंग भारद्वाज चौक और हीरो होंडा चौक जैसे प्रमुख परियोजना स्थलों का दौरा किया। उन्होंने चल रहे मेट्रो रेल कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। परियोजना टीमों ने अधिकारियों को विभिन्न घटकों, निर्माण गतिविधियों और बाधाओं की स्थिति से अवगत कराया।
अधिकारियों ने प्रभावी अंतर-विभागीय समन्वय के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने अनुमोदित समय-सीमा का पालन करने की आवश्यकता बताई। निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को बनाए रखने पर भी बल दिया गया। महत्वपूर्ण परियोजना गतिविधियों के शीघ्र निष्पादन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। संबंधित एजेंसियों को सक्रिय रूप से स्थल-स्तर के मुद्दों को हल करने की सलाह दी गई। यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि आवश्यक मंजूरी, अनुमतियां और यूटिलिटी शिफ्टिंग गतिविधियां समन्वित और समयबद्ध तरीके से पूरी हों।